Showing posts with label News In Hindi Hindi News News Headlines in Hindi Breaking News in hindi Daily News in hindi Hindi News Papers Local News in hindi Live News in hindi. Show all posts
Showing posts with label News In Hindi Hindi News News Headlines in Hindi Breaking News in hindi Daily News in hindi Hindi News Papers Local News in hindi Live News in hindi. Show all posts

Thursday, September 11, 2014

बाढ़: जम्‍मू-कश्‍मीर में अफवाह फैलाने में लगे पाकिस्‍तानी चैनल, आतंकी भी घुसपैठ की कोशिश में

जम्‍मू-कश्‍मीर में बाढ़ की वजह से आई तबाही के बावजूद पड़ोसी मुल्‍क अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा। बाढ़ की वजह से दूरदर्शन और आकाशवाणी का प्रसारण ठप हो जाने के बाद पाकिस्‍तानी चैनलों के माध्‍यम से घाटी के लाेगों के बीच अफवाहें फैलाने से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। बाढ़: जम्‍मू-कश्‍मीर में अफवाह फैलाने में लगे पाकिस्‍तानी चैनल, आतंकी भी घुसपैठ की कोशिश में दूरदर्शन के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्र बाढ़ से तबाह हो गए हैं, जबकि कई पाकिस्तानी चैनल जम्मू-कश्मीर में प्रसारित हो रहे हैं। इससे गलत सूचनाओं का जाल बन रहा था। लेकिन दिल्ली से डीडी कश्मीर का प्रसारण शुरू होने यह स्थिति खत्म हो गई है।

Thursday, August 21, 2014

AAP समर्थकों की केजरीवाल को धमकी- स्‍वराज पर हमसे खुली बहस करें, वरना खोलेंगे पोल

आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल जिस स्‍वराज की हमेशा बात करते हैं, उसी मुद्दे पर उन्‍हें डिबेट करने का चैलेंज मिला है। यह चैलेंज दिया है 'आप' वॉलंटियर एक्‍शन मंच (एवीएएम) ने जिसे पार्टी का असंतुष्‍ट ग्रुप माना जाता है। ग्रुप ने इसके लिए 24 अगस्‍त का दिन तय किया है और यह भी कहा है कि अगर पार्टी के प्रतिनिधि डिबेट में शामिल नहीं हुए तो वह नेताओं का पोल खोलेगी।AAP समर्थकों की केजरीवाल को धमकी- स्‍वराज पर हमसे खुली बहस करें, वरना खोलेंगे पोलएवीएएम द्वारा केजरीवाल को लिखे गए लेटर में कहा गया, 'वॉलंटियर्स ने फिर से अच्‍छे वक्‍त के सपने देखने शुरू कर दिए थे। वे बौद्धिक लोग नहीं हैं, इसलिए नेतृत्‍व के लिए उनकी आस आप पर थी। जब आपने उनसे कहा था कि स्‍वराज कैसे उनकी दुनिया बदल देगा, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। आगे की स्‍लाइड्स में जानें तीन उन नेताओं के बारे में जो पार्टी में रहते हुए केजरीवाल के लिए बने परेशानी का सबब

Monday, August 4, 2014

मोदी ने पशुपतिनाथ मंदिर को दान दिया 2500 किलो चंदन, 50 मिनट तक की पूजा

नेपाल की दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में करीब 50 मिनट तक पूजा की। सावन के आखिरी सोमवार को उन्‍होंने यहां पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मोदी ने पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट को 2500 किलो चंदन दान में दिया है।
मोदी ने पशुपतिनाथ मंदिर को दान दिया 2500 किलो चंदन, 50 मिनट तक की पूजा
108 ब्राह्मण छात्रों ने मंत्र पढ़ा
मोदी जब मंदिर में पूजा कर रहे थे, तब 108 ब्राह्मण छात्रों ने मंत्र पढ़ा। उनके अभिवादन के लिए नेपाल का पारंपरिक नेवारी ड्रम धिमे और नेपाली बांसुरी भी बजाई गई। Read More..

Tuesday, July 29, 2014

मोदी से अब दूर खड़े होंगे एसपीजी कमांडोज, गोपनीय बातें लीक होने का डर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 'जासूसी प्रकरण' पर हुए विवाद के बीच ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सुरक्षा में तैनात एसपीजी (स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप) सुरक्षाकर्मियों को खुद से थोड़ी दूरी बनाकर रखने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि कमांडोज को पीएम से दूर खड़े होने का यह निर्देश इसलिए दिया गया है, ताकि कोई उनकी गोपनीय बातें न सुन सके।
मोदी से अब दूर खड़े होंगे एसपीजी कमांडोज, गोपनीय बातें लीक होने का डर
एसपीजी कमांडोज को दूरी बरतने का निर्देश
एसपीजी सूत्रों का कहना है कि मोदी ने शायद यह निर्देश इसलिए दिया है, ताकि कोई उनकी गोपनीय बातें सुनकर उसे लीक न कर दे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मोदी के इस निर्देश के बाद एसपीजी कमांडोज की संख्या बढ़ाई जा सकती है।   
Read More..

Monday, June 30, 2014

जल्‍द ही बीएसपी, एनसीपी और सीपीआई से छिन सकता है राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा!

लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिली जबर्दस्‍त जीत का साइड इफेक्‍ट अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) पर होने वाला है। ये तीनों पार्टियां राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा खो सकती हैं। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने दो हफ्ते पहले ही इन तीनों दलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है
जल्‍द ही बीएसपी, एनसीपी और सीपीआई से छिन सकता है राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा! 
किसी पार्टी को निम्‍न तीन नियमों में से कम से कम एक पूरा करने के आधार पर राष्‍ट्रीय पार्टी का तमगा दिया जाता है। पहला, पार्टी को कम से कम चार राज्यों में 6 फीसदी वोट हासिल हुआ हो। दूसरा, लोकसभा की कुल सीटों में से 2 फीसदी सीटें कम से कम तीन राज्यों से मिली हों।  READ MORE

चीन ने नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और जम्‍मू-कश्‍मीर के बड़े हिस्‍से पर जताया अपना हक

चीन ने सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उकसावे वाला कदम उठाया है। चीन ने एक नया नक्शा जारी कर अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के एक बड़े हिस्से पर अपना दावा जताया है। यह नक्शा अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुआ है। नक्शा ऐसे समय में सामने आया है जब उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी चीन की यात्रा पर हैं।
चीन ने नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और जम्‍मू-कश्‍मीर के बड़े हिस्‍से पर जताया अपना हक 
चीन इससे पहले भी अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा जताता रहा है, जिसे लेकर कई बार द्विपक्षीय संबंधों में तल्खी आ चुकी है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार आने के बाद यह पहला मौका है, जब चीन ने विवादित नक्शा जारी किया है।  READ MORE
 

Saturday, June 7, 2014

भाजपा नेता का दावा- मुंडे का पार्टी में होता था अपमान, छोड़ना चाहते थे बीजेपी

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के बारे में पार्टी के महाराष्‍ट्र यूनिट के एक नेता ने विवादित दावा किया है। महाराष्‍ट्र विधान परिषद् में भाजपा के विधान पार्षद पांडुरंग फुंडकर का कहना है कि गोपीनाथ मुंडे पार्टी के अंदर संघर्ष कर रहे थे
भाजपा नेता का दावा- मुंडे का पार्टी में होता था अपमान, छोड़ना चाहते थे बीजेपी? 
महाराष्ट्र संसदीय मामलों के मंत्री हर्षवर्द्धन पाटिल द्वारा मुंडे के योगदान पर सदन में चर्चा के दौरान फुंडकर ने कहा, 'मुंडे हर कदम पर संघर्ष कर रहे थे। एक बार वह बीजेपी छोड़ने वाले थे, लेकिन मैंने इसका विरोध किया। उन्हें कई बार अपमानित होना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी पार्टी को समर्पित कर दी थी 

मोदी इफेक्‍ट: पहली बार नीतीश पर बागियों का सीधा हमला, पार्टी बनाने की धमकी

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद जदयू में भड़की बगावत की आग लगातार सुलग रही है। इसकी वजह से नीतीश कुमार को मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देना पड़ा और जीतन राम मांझी नए सीएम बनाए गए। मांझी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद जदयू में भड़की नाराजगी की ज्वाला और धधकी। अब इसने नीतीश कुमार को अपने लपेटे में ले लिया है
मोदी इफेक्‍ट: पहली बार नीतीश पर बागियों का सीधा हमला, पार्टी बनाने की धमकी 
ज्ञानू, पूनम देवी, मदन सहनी, रविंद्र राय और राजू सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जदयू की फजीहत का एकमात्र जिम्मेदार नीतीश का 'अहंकार' है। नीतीश ने बिना किसी से पूछे भाजपा से रिश्ता तोड़ा। नतीजा जनता ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। प्रेस कांफ्रेंस से पहले विधायकों ने पूनम के घर बैठक की। बागियों का दावा है आगे पढ़ें- सीधे नीतीश पर पहली बार हमला करते हुए बागियों ने क्‍या कहा

Friday, June 6, 2014

भारत के इस शहर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, जानें देश के सबसे गर्म शहरों का हाल

गर्मी ने समूचे राजस्थान को झुलसा कर रख दिया है। समूचा प्रदेश गुरुवार को लू के थपेड़ों से झुलस गया। जोधपुर में पारा बढ़कर 46.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।मारवाड़ में फलौदी लगातार दूसरे दिन भी 48.5 डिग्री सेल्सियस पर तपता रहा। नागौर में तेज गर्मी से 3 बुजुर्गों और पाली में एक महिला की मौत हो गई। बाड़मेर और जैसलमेर सहित संभाग के अन्य स्थानों पर भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे।
भास्कर न्यूज 
भारत के इस शहर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, जानें देश के सबसे गर्म शहरों का हाल 
बीकानेर में दिन भर लू के थपेड़ों से झुलसते लोगों के लिए शाम को आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी से उमस बढ़ गई। दोपहर एक बजे से छाए बादलों के बाद भी दिन का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

Blogger news

Blogroll

About