Showing posts with label jan lokpal bill. Show all posts
Showing posts with label jan lokpal bill. Show all posts

Friday, February 14, 2014

NEWS IN HINDI FOR JAN LOKPAL BILL.

नई दिल्ली.  दिल्ली विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही जनलोकपाल बिल पर हंगामा हो गया है। लेकिन खूब हंगामे के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में दिल्ली जनलोकपाल बिल पेश कर दिया। स्पीकर ने बिल पर चर्चा की अनुमति भी दे दी। इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी के विधायक हो-हल्ला करते हुए स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। 
http://www.bhaskar.com/article/UT-DEL-NEW-arvind-kejriwal-jan-lokpal-bill-in-delhi-assembly-latest-news-4521571-PHO.html
इससे पहले, सदन में  एलजी की विधानसभा स्पीकर को लिखी गई चिट्ठी को सदन में रखने की मांग कर रहे बीजेपी विधायकों ने भी खूब बवाल किया। बीजेपी की मांग के चलते स्पीकर ने सदन में एलजी की चिट्ठी को पढ़कर सुनाया। इसके बाद बीजेपी स्पीकर पर दबाव में काम करने का आरोप लगाने लगी।
 

Blogger news

Blogroll

About