Showing posts with label shashi tharoor. Show all posts
Showing posts with label shashi tharoor. Show all posts

Saturday, January 18, 2014

SUNANDA PUSHKAR SHASHI THAROOR MEHR TARAR LATEST NEWS IN HINDI.

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्‍नी सुनंदा पुष्‍कर का अंतिम संस्‍कार शाम 4.30 बजे होगा। शव का पोस्‍टमार्टम हो गया है। पोस्टमार्टम में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जिससे शरीर में जहर होने की बात का संकेत मिलता हो। हालांकि, उनके शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सुनंदा की मौत सामान्‍य नहीं थी। डॉक्‍टर्स के मुताबिक उनकी मौत अचानक हुई थी। डॉक्टरों का कहना है कि दवाओं की ओवरडोज भी मौत का कारण हो सकती है। बायोलोजिकल सैंपल की जांच के बाद दो दिनों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगी।

http://www.bhaskar.com/article-ht/c-99-187058-NOR.html


वहीं, पुलिस अब मामले में शशि थरूर का बयान लेगी। क्राइम ब्रांच की टीम भी आगे की जांच के लिए होटल लीला पहुंच गई है। पुलिस ने सुनंदा के नौकर और ड्राइवर से पूछताछ की है। इसमें पता चला है कि सुनंदा पिछले दिनों से केवल नारियल का जूस ही ले रही थी।

सुनंदा का शव एम्‍स से थरूर के सरकारी निवास पर ले जाया गया है। वहां से लोधी रोड स्थित श्‍मशान घाट ले जाया जाएगा।  सुनंदा पुष्कर के शव का पोस्‍टमॉर्टम एम्‍स में डॉ. सुधीर गुप्‍ता की अगुवाई में तीन डॉक्‍टरों के पैनल ने किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई गई। सुनंदा की मौत कैसे हुई? पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से इस सवाल का जवाब तो मिल जाएगा, लेकिन केस की जांच कर रही पुलिस टीम के लिए कई सवाल इस समय अहम बने हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि थरूर की ओर से होटल में दो कमरे (कमरा नंबर 342 और 345) क्‍यों बुक कराए गए थे?

SUNANDA PUSHKAR FOUND DEAD IN HOTEL: LATEST HINDI NEWS UPDATE

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्‍नी सुनंदा पुष्‍कर के शव का पोस्‍टमार्टम पूरा हो चुका है। उनका शव अब अस्पताल से घर ले जाया जा रहा है। सुनंदा का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उनकी मौत की क्या वजह रही।

http://www.bhaskar.com/article-ht/UT-DEL-NEW-sunanda-pushkar-found-dead-in-hotel-4495983-NOR.html


एम्‍स के निदेशक ने बताया कि पोस्‍टमार्टम के लिए तीन वरिष्‍ठ डॉक्‍टर्स का पैनल बनाया गया था, जिसकी अगुवाई डॉ. सुधीर गुप्‍ता कर रहे थे। पोस्‍टमार्टम करीब 2 घंटे तक चला। पारदर्शिता के लिए पोस्‍टमार्टम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। सुनंदा पुष्कर के भाई भी एम्स के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद थे। सुनंदा की मौत पर राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी शोक व्‍यक्‍त किया है। सुनंदा का अंतिम संस्‍कार शनिवार शाम 4 बजे किया जाएगा।

सुनंदा की मौत की एक वजह दवाओं का ओवरडोज भी हो सकती है। हालांकि, असली कारण पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगा। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे उनका शव फाइव स्टार होटल लीला के कमरा नंबर 345 में मिला था। शनिवार को केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को भी सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्‍स के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। थरूर के नजदीकियों ने बताया कि वे पत्‍नी की मौत से सदमे में हैं और रात भर रोते रहे थे। इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। एम्‍स प्रवक्‍ता अमित गुप्‍ता ने बताया कि अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और उन्‍हें थोड़ी देर में अस्‍पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

 

Blogger news

Blogroll

About