Showing posts with label Hindi News Papers in India Daily Hindi News Hindi News Today hindi daily newspaper in india India News In hindi State Hindi News State Local News Headlines In Hindi State Daily News Paper In hindi. Show all posts

Wednesday, August 20, 2014

भाजपाइयों और मीडियाकर्मियों में झड़प के बीच वाराणसी में खुला मोदी का दफ्तर

 बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने बुधवार को उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भारी भीड़ के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों में झड़प हो गई। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हालात काबू किए।  इसके बाद शाह ने कार्यालय पहुंच कर पूजन-अर्चन किया।
भाजपाइयों और मीडियाकर्मियों में झड़प के बीच वाराणसी में खुला मोदी का दफ्तर
राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शिव शरण पाठक को इस ऑफिस का प्रभारी बनाया गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पाठक ने बीजेपी की तरफ से प्रचार किया था। आगे देखें शाह के वाराणसी दौरे से जुड़ी कुछ तस्‍वीरें

Wednesday, July 30, 2014

हरियाणा में कांग्रेस को दूसरा झटका, अमित शाह से मिले पार्टी सांसद बीरेंद्र सिंह

हरियाणा में कांग्रेस को दूसरा झटका लगा हैबिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के इस्तीफे के बाद अब पार्टी नेता बीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने की पूरी संभावना है। दरअसल, सिंह ने मंगलवार रात 9 बजे दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात एक घंटे तक चली।

हरियाणा में कांग्रेस को दूसरा झटका, अमित शाह से मिले पार्टी सांसद बीरेंद्र सिंह
शाह और बीरेंद्र सिंह की मुलाकात दिल्ली स्थित गुजरात भवन में हुई। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी अनिल जैन बीरेंद्र को लेकर वहां पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा के बाद कहा जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह की भाजपा से बात फाइनल हो गई है। जल्‍द ही वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
आगे पढ़ें क्यों बढ़ेंगी मुख्यमंत्री हुड्डा की मुश्किलें...
 
Blogger news

Blogroll

About