Showing posts with label bihar news in hindi. Show all posts
Showing posts with label bihar news in hindi. Show all posts

Friday, May 16, 2014

LIVE: 25 सीटों पर भाजपा आगे, बाड़मेर में जसवंत हुए पीछे

 लोकसभा चुनाव के लिए मिल रहे रुझानों में पोस्‍टल बैलेट की गणना के बाद सभी 25 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाए हुए है। वहीं बाड़मेर सीट पर भाजपा के बागी जसवंत सिंह  भाजपा के कर्नल सोनाराम से 60 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।  
 
प्रदेश की सभी 25 सीटों के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर्मचारी पोस्टल बैलेट से इस काम को अंजाम दे रहे हैं। जयपुर में भी दो केंद्रों राजस्थान कॉलेज व कॉमर्स कॉलेज में जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीटों के लिए मतगणना चल रही है। 
LIVE: 25 सीटों पर भाजपा आगे, बाड़मेर में जसवंत हुए पीछे
इसके साथ ही जल्द ही प्रदेश के भाजपा व कांग्रेस समेत सभी 320 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11:30 बजे से चुनाव के परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में भाजपा व कांगे्रस ने सभी सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
 

Thursday, May 15, 2014

2014 General Election Exit Poll Survey

 16वीं लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग खत्म हो गई। सभी पार्टियों और उनके प्रत्याशियों और राजनीतिक पंडितों को 16 मई को मतगणना का इंतजार है। इसी के साथ ही सभी न्यूज चैनलों और मीडिया ने एग्जिट पोल बताने शुरू कर दिए हैं। सभी एग्जिट पोलों में मोदी की जबरदस्त धूम देखी जा रही है।
 यूपी में बीजेपी को मिल सकती 50 से अधिक सीट
सभी एग्जिट पोल में इस बार भाजपा की लहर बड़े पैमाने पर देखी जा रही है। खास बात यह है कि सभी इस बार मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय मान रहे हैं। सभी एनडीए को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं। वहीं, एग्जिट पोल में यूपीए की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है।

Monday, March 10, 2014

Narendra Modi Rally In Purnia Bihar Latest News In Hindi.

पटना. बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया में नीतीश और लालू पर एक साथ निशाना साधा। नीतीश के गढ़ में मोदी ने तीसरे मोर्चे पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठजोड़ में तीन दर्जन पीएम उम्मीदवार हैं और लठबंधन से सरकार नहीं चलती है। मोदी ने बिहार की राज्‍य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमले किए।
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/BIH-PUR-narendra-modi-rally-in-purnia-bihar-latest-news-4545963-PHO.html
 
 
'हुंकार रैली' में उन्‍होंने बिहार के लोगों से आह्वान किया कि वे वोट बैंक की राजनीति के कुचक्र से बाहर निकलकर विकास की राजनीति के लिए वोट करें। अपने भाषण में मोदी ने कहा कि गुजरात का ही सेक्युलरिजम सच्चा है। मोदी की बिहार में यह तीसरी और पूर्णिया में पहली रैली थी। मोदी की इस रैली में बिहार सरकार में मंत्री रेणु कुशवाहा के पति विजय सिंह कुशवाहा बीजेपी में शामिल हुए।
 
(फोटो: पुर्णिया में हुंकार रैली में लाेगों को संबोधित करते नरेंद्र मोदी।) 
 
आगे पढ़ें:
बिहार में शिक्षा की स्थिति पर भी उठाए सवाल
 
 

Blogger news

Blogroll

About