Monday, April 7, 2014

नामांकन दाखिल करने चिल्लर लेकर पहुंचे नेताजी, गिनने में लगे साढ़े 3 घंटे

नासिक. चुनाव से पहले उम्मीदवार प्रचार के लिए कैसे-कैसे हथकंडे अपनाते हैं, इसका ये एक नमूना है। नासिक के प्रमोद नाथेकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। यहीं से उन्होंने अपना प्रचार शुरू कर दिया।
जमानत के लिए जरूरी साढ़े 12 हजार रुपए वह चिल्लर के रूप में तीन थैलों में भरकर पहुंचे। इस चिल्लर की गिनती के लिए कलेक्टर ऑफिस में कर्मचारियों को सवा तीन घंटे लगे। हालांकि इस पर विवाद भी हुआ कि चिल्लर गिनेगा कौन, क्योंकि शनिवार को आवेदन जमा कराने का आखिरी दिन था।
इस कारण ऑफिस में भीड़ भी बहुत थी। ऐसे में चिल्लर गिनने में लगने से अन्य आवेदक भड़कने लगे। लेकिन इसका प्रमोद नाथेकर और उनके साथ आए लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने पहले चिल्लर गिनकर ढेरी लगाई फिर कलेक्टर ऑफिस के कर्मचारियों ने दोबारा गिनती की।
दिनभर कलेक्टर ऑफिस में यह चर्चा का विषय बना रहा, लोग पूछते रहे कि आखिर है कौन ये प्रमोद नाथेकर।

कुछ मुद्दों को छोड़कर एक जैसे हैं बीजेपी, कांग्रेस, सपा और आप के वादे!

नई दिल्ली. देर से ही सही सोमवार को बीजेपी ने भी अपने घोषणापत्र का एलान कर दिया। इस तरह से हमारे सामने देश की तकरीबन सभी बड़ी पार्टियों के घोषणापत्र सामने आ चुके हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ मुद्दों को छोड़कर कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी और सपा के वादों में बुनियादी तौर पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। 
हमारी और आपकी जिंदगी पर असर डालने वाले चार अहम मुद्दों-आर्थिक विकास, शिक्षा-रोजगार, कृषि, भ्रष्टाचार और महंगाई की कसौटी पर कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी के घोषणापत्रों की तुलना की गई है। इसी पर नजर डालिए:  

केजरीवाल ने कहा- किसी की बेटी लेकर नहीं भागा, न ही गया पाकिस्तान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विवादास्पद बयान दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के मामले में सफाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह न तो किसी की बेटी को लेकर भागे और न ही पाकिस्तान गए,वह तो सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। केजरीवाल की सभा में मशहूर बॉलीवुड संगीतकार विशाल डडलानी ने भी एक विवादास्पद गाना गाया। उनके गाने के बोल थे ‘बचना ऐ कमीनों लो मैं आ गया....’
रविवार को चांदनी चौक में एक चुनावी सभा के दौरान केजरवील ने दिल्ली के सीएम पद से अपने इस्तीफे को सही ठहराते हुए कहा, ‘लोग कहते हैं कि मैं भाग गया हूं लेकिन मैं तो कहीं नहीं गया हूं’। उन्होंने आगे कहा, ‘ मैं किसी की बेटी को लेकर नहीं भागा हूं, मैं यहीं हूं और आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा।’
चांदनी चौक से पार्टी प्रत्याशी आशुतोष के लिए प्रचार करते हुए केजरीवाल ने अपनी तुलना महाभारत के अर्जुन से करते हुए कहा, ‘जब युद्ध से पहले दुर्योधन भगवान कृष्ण से मिलने गए और उनकी सेना मांगी जबकि अर्जुन ने केवल भगवान का साथ मांगा। आज मोदी और राहुल के पास धन बल है लेकिन मेरे पास भगवान है।‘

मोदी की नहीं चली? भाजपा ने किया राम मंदिर बनाने का वादा, जानिए घोषणापत्र की खास बातें

नई दिल्‍ली.  भाजपा ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। एक तरफ जहां अयोध्‍या में राम मंदिर का मुद्दा घोषणापत्र (पूरा घोषणापत्र पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) से अछूता नहीं रह सका वहीं इसमें विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्‍याण से जुड़ी कई बातें की गई हैं। माना जा रहा है कि राम मंदिर मुद्दे पर पार्टी में नरेंद्र मोदी की बात नहीं सुनी गई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि मोदी चाहते थे कि इस बार के घोषणापत्र में मंदिर मुद्दे को शामिल नहीं किया जाए और सारा जोर विकास पर ही हो। लेकिन मुरली मनोहर जोशी इसके खिलाफ थे और वह मंदिर मुद्दे को किसी भी हाल में घोषणापत्र में लाना चाहते थे। अब जब यह मुद्दा शामिल है तो निश्चित तौर पर जोशी की ही चली है, मोदी की नहीं।
पार्टी ने मल्‍टी ब्रैंड रिटेल में विदेशी निवेश से भी दूरी बना रखी है। घोषणापत्र को पार्टी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी ने जारी किया। इस मौके पर भाजपा अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह, नरेंद्र मोदी, लालकृष्‍ण आडवाणी, सुषमा स्‍वराज और रविशंकर प्रसाद जैसे पार्टी के तमाम नेता मौजूद थे। हालांकि, अरुण जेटली अमृतसर में अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं, इसलिए वह कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।
- संवैधानिक दायरे में रहकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की सभी संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
- टैक्स व्यवस्था और बैंकों की हालत में सुधार लाने का प्रोग्राम बनाया गया है।
- हर राज्य में एक एम्‍स खोला जाएगा।
- नैशनल ई लाइब्रेरी बनाने की बात कही गई है ताकि देश के सभी स्‍कूलों के बच्‍चे उसका फायदा उठा सकें।
- राष्ट्रीय मदरसा नवीनीकरण कार्यक्रम, उर्दू भाषा का संरक्षण और प्रसार, संस्कृति और विरासत का संरक्षण का वादा।
- ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए स्पेशल कोर्ट बनाए जाएंगे।
- एससी, एसटी वर्ग को सामाजिक न्याय मिले और उनका सशक्तिकरण हो, इस दिशा में काम किया जाएगा।
- ग्रामीण और शहरी भारत के बीच की खाई को पाटने का वादा।
- हर भारतीय के पास पक्का घर हो, इसका प्रावधान किया गया है।
- किसानों के लिए कृषि रेल मार्ग और हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क बनाने की योजना।

Saturday, April 5, 2014

Lok Sabha Elections 2014: Election News 2014 In Hindi, Election Dates And Schedule, Lok Sabha Election News India.



सहारनपुर सात हजार वोटों वाला गांव तलहेड़ी बुजुर्ग सारे देश में इमरान मसूद के 'मोदी को बोटी-बोटी...' वाले वीडियो के कारण चर्चा में है। भड़काऊ भाषण देने वाला कांग्रेस उम्मीदवार इमरान भले ही गिरफ्तारी हुआ, लेकिन राहुल गांधी ने सहारनपुर आकर साफ कर दिया कि वे अपना उम्मीदवार नहीं बदलेंगे।

भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 'गुजरात बना देंगे' का जवाब था 'बोटी-बोटी'

 अब तो गांव में आने वाले हर नए व्यक्ति को देखते ही पूछ लिया जाता है कहीं उस वीडियो के संबंध में तो नहीं आए हो? 'भास्कर' को ग्रामीणों ने बताया कि मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से भाजपा वाले यहां कहते घूम रहे थे, 'यूपी को गुजरात बना देंगे।' इमरान ने उसी का जवाब दिया- 'मोदी की बोटी-बोटी कर देंगे।'

Thursday, April 3, 2014

Congress Candidate From Gautam Budh Nagar Ramesh Tomar Joins BJP.

नई दिल्‍ली. गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से कांग्रेस उम्‍मीदवार रमेश तोमर मतदान से सात दिन पहले, गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए। रमेश के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस इस सीट से चुनावी रेस से बाहर हो गई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यहां से नामांकन दाखिल करने का वक्‍त बीत चुका है और कांग्रेस किसी दूसरे उम्‍मीदवार को खड़ा नहीं कर सकती है। तोमर के इस कदम को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। रमेश चार बार सांसद रह चुके हैं।
एक सीट पर चुनाव से पहले ही हारी कांग्रेस, चार बार सांसद रहे कैंडिडेट ने बदला पाला
उधर, तोमर के आने से भले ही बीजेपी को थोड़ी मजबूती मिली हो, लेकिन पार्टी के अंदर खुद ही विवाद मचा हुआ है। वरुण गांधी द्वारा राहुल गांधी की तारीफ करने का मामला ठंडा नहीं पड़ा है। पार्टी के दूसरे कई नेताओं के बाद अब स्‍मृति ईरानी ने भी वरुण के इस बयान पर नाखुशी जताई है। स्‍मृति ने दो टूक शब्‍दों में कह दिया है कि अमेठी में कोई विकास नहीं हुआ है।

Tuesday, April 1, 2014

Rajiv Gandhi's Killers Will Not be Hanged.

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने केंद्र की याचिका खारिज कर फांसी की सजा उम्रकैद में बदलने के फैसले पर पुनर्विचार से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस पी सदाशिवम, जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस शिव कीर्ति सिंह की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा, 'हमने पुनर्विचार याचिका और संलग्न दस्तावेजों का सावधानी से अवलोकन किया है। 
 
राजीव गांधी के हत्यारों को नहीं होगी फांसी, पुनर्विचार से SC का साफ इनकार, केंद्र की याचिका खारिज
 
हमें पुनर्विचार याचिका में कोई गुणवत्ता नहीं मिली और तद्नुसार इसे खारिज किया जाता है।'
फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने तीनों हत्यारों संथन, मुरुगन और पेरारीवेलन को मिली फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने का आदेश दिया था और उनकी दया याचिकाएं 11 साल तक लंबित पड़े रहने को आधार माना था। इस फैसले के बाद केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर कोर्ट से फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था, लेकिन मंगलवार को कोर्ट ने सरकार की सभी दलीलें खारिज करते हुए याचिका खारिज कर दी।
 
 

Blogger news

Blogroll

About