Friday, September 13, 2013

आज दोपहर बाद हो सकती है मोदी के नाम की घोषणा

आज दोपहर बाद हो सकती है मोदी के नाम की घोषणा
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी की घोषणा शुक्रवार को तय है। दिनभर पार्टी अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता मोदी के पक्ष में लालकृष्ण
आडवाणी, सुषमा स्वराज और मुरली मनोहर जोशी को मनाते रहे। समर्थन तो किसी ने नहीं किया, लेकिन देर शाम सुषमा और जोशी इस बात पर राजी हो गए कि वे पार्टी निर्णय को मान लेंगे। आडवाणी आखिर नहीं ही माने। तमाम विरोधाभासों के बावजूद शुक्रवार दोपहर बाद भाजपा संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। सूत्र बताते हैं कि कोई आए या न आए, कोई माने या न माने, मोदी की घोषणा तय मानी जा रही है। पार्टी ने जश्न की तैयारी कर ली है। सभी प्रदेश पदाधिकारियों को दोपहर बाद पार्टी कार्यालयों में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इसके पहले जब आडवाणी नहीं माने और कुछ अन्य नेताओं के संसदीय दल की बैठक में न आने के आसार
बने तो पार्टी अध्यक्ष ने बिना बैठक के ही मोदी के नाम की घोषणा करने का मन बना लिया था।
 
 
यह बात राजनाथ ने मोदी और संघ को बताई तो तय यह हुआ कि कोई भी घोषणा बैठक बुलाए बिना करना ठीक नहीं होगा। इसी वजह से सुषमा स्वराज और कुछ अन्य नेताओं ने देर रात अपने दौरे रद्द कर दिल्ली में ही रहने का निर्णय किया। सुषमा के लिए यह इसलिए भी जरूरी था कि बैठक में ही नहीं जाते तो अपनी बात कैसे कहते। माना यह भी जा रहा है कि लालकृष्ण आडवाणी भी संसदीय दल की बैठक में जरूर आएंगे। इस बीच मोदी के नाम की घोषणा के तरीके पर विचार करने के लिए रात साढ़े ग्यारह बजे बाद राजनाथ के घर पर भाजपा नेताओं की बैठक फिर हुई। बाहर आकर सबने यही कहा पार्टी में कोई विवाद नहीं है। इस बैठक में राजनाथ के घर अनंत कुमार, नितिन गडकरी और रामलाल शामिल हुए।

Thursday, September 12, 2013

आसाराम के आश्रम पर आफत, आज चलेगा सरकारी बुलडोजर

आसाराम के आश्रम पर आफत, आज चलेगा सरकारी बुलडोजर
जोधपुर/भीलवाड़ा/बरेली. नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम के भरतपुर के पास मौजूद आश्रम में अब स्कूल खुल गया है। आश्रम कृषि भूमि पर है। इस कारण जिला प्रशासन द्वारा इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन कलेक्टर ने आश्रम के संचालकों से बात कर उन्हें यहां स्कूल खोलने को राजी किया। बुधवार को राजकीय महाराजा बदन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी कलेक्टर के साथ आश्रम पहुंचे। फिलहाल यहां नौवीं और 10वीं की कक्षा शुरू की गई हैं। 
 
वहीं, भीलवाड़ा के हरणी खुर्द में मौजूद आसाराम का आश्रम टूटेगा। यह आश्रम सरकारी जमीन पर बना है। तहसीलदार कोर्ट ने बुधवार को राजस्व विभाग की 2.19 बीघा बिलानाम जमीन से आश्रम ट्रस्ट को बेदखल करने के आदेश दिए हैं। पीठासीन अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्रस्ट को भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 19 अतिक्रमण का दोषी मानते हुए भू-राजस्व की 50 गुना राशि का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने यह फैसला हरणी कला पटवारी द्वारा ट्रस्ट के खिलाफ दायर केस पर सुनाया। 
 
 
आश्रम ने मांगी एक माह की मोहलत 
आश्रम संचालक कैलाश शर्मा सहित अन्य साधकों ने वकील के साथ तहसीलदार कोर्ट में उपस्थित होकर नोटिस का जवाब पेश किया। इसमें कहा गया कि ट्रस्ट का मुख्यालय अहमदाबाद है। जमीन के कागजात वहां से मंगवाने होंगे।साथ ही कोर्ट की फाइल की नकलें भी लेनी है। एक माह का समय दिया जाए, पर कोर्ट ने समय नहीं दिया। 
 
यह है मामला 
आसाराम आश्रम 8 बीघा 2.50 बिस्वा जमीन पर बना है। लगभग 4 बीघा 15.50 बिस्वा जमीन पर अतिक्रमण है। इनमें से 2 बीघा 19 बिस्वा भूमि बिलानाम तथा शेष यूआईटी की है। ट्रस्ट की तीन बीघा 7 बिस्वा भूमि भी कृषि है। इसका भू-उपयोग परिवर्तन भी नहीं करवाया गया। 
 
सरकारी भूमि पर ध्यान कुटिया 
उपखंड अधिकारी रामचरण शर्मा ने बताया कि आश्रम में ध्यान कुटिया, साधक निवास, रसोईघर, प्याऊ, साहित्य मंदिर, शिव मंदिर, सत्संग भवन बना है, जो सरकारी भूमि में हैं। 
 
यूआईटी भी दे चुका नोटिस 
नगर विकास न्यास की एक बीघा 16.50 बिस्वा जमीन पर भी नाजायज कब्जा कर लिया। यह जमीन न्यास को स्मृति वन के लिए आवंटित की गई थी।आम रास्ते को भी नहीं छोड़ा। यूआईटी ने आसाराम आश्रम ट्रस्ट को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। इसकी सीमा मंगलवार को ही खत्म हो गई। 
 
आज हो सकती है कार्रवाई 
तहसीलदार कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने आश्रम को तोडऩे की पूरी तैयारी कर ली है। यूआईटी व प्रशासन का संयुक्त अभियान गुरुवार सुबह हो सकता है।

योगेंद्र यादव विवाद के संदर्भ में जानिए उन 10 शिक्षकों के बारे में जो बने कामयाब राजनेता

योगेंद्र यादव विवाद के संदर्भ में जानिए उन 10 शिक्षकों के बारे में जो बने कामयाब राजनेता
नई दिल्ली. मशहूर राजनीति शास्त्री और नए नवेले राजनेता डॉ. योगेंद्र यादव यूजीसी के सदस्य हैं। लेकिन उनकी यह सदस्यता विवादों के घेरे में आ गई है। योगेंद्र यादव को आम आदमी पार्टी की गतिविधियों में भाग लेने और जुड़ने पर सवालिया निशान लगाते हुए मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) से उनकी सदस्य के तौर पर नियुक्ति रद्द करने की बात कही है। स्पष्टीकरण देने के लिए यादव को सात दिन का समय दिया गया था, जो 11 सितंबर को पूरा हुआ। इस नोटिस के जवाब में डॉ. यादव ने अपना पक्ष रखा है। 
 
 
लेकिन भारत में किसी शैक्षणिक संस्था, यूनिवर्सिटी, स्कूल-कॉलेज से जुड़े किसी व्यक्ति का राजनीति में भाग लेना नई बात नहीं है। अध्यापन जगत से राजनीति में आकर कामयाब होने वाले नेताओं की फेहरिस्त लंबी है। चूंकि, अध्यापन को लाभ का पद नहीं माना जाता है। इसलिए टीचर राजनीतिक रूप से सक्रिय भी हो सकता है। वह चुनाव भी लड़ सकता है।

शाहरुख को मारना होगा तो काम से मारूंगा: सलमान खान |

मुंबई. शाहरुख खान और सलमान खान के गले लगने के बाद पहली बार सलमान खान ने इस मसले पर बात की है। सलमान खान ने शाहरुख से गले मिलने को एक सामान्य शिष्टाचार बताया। साथ ही वे शाहरुख पर तंज कसना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख को काम के मोर्चे पर पछाड़ेंगे।


लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर   :-
http://bit.ly/15VMU7q

मोदी विरोधी खेमे ने रखीं तीन शर्तें, आडवाणी भी समर्थन नहीं करने पर अटल!

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषित किए जाने को लेकर नरेंद्र मोदी विरोधी खेमे ने अपनी शर्तें रख दी हैं। आनंद बाजार पत्रिका अखबार में छपी खबर के मुताबिक मोदी विरोधी खेमे ने तीन शर्तें रखी हैं। पहली शर्त है-मोदी सीएम पद से इस्तीफा दें, दूसरी शर्त है-मोदी प्रचार समिति के प्रमुख का पद छोड़ें और तीसरी शर्त यह है कि बीजेपी आडवाणी के सुझावों पर अमल करे  |

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर  :-
 http://bit.ly/14HTe7t

अब बागपत सुलगा: गाजियाबाद में हिरासत में लिए गए केंद्रीय मंत्री अजित सिंह !


मेरठ/मुजफ्फरनगर/बागपत.  केंद्रीय मंत्री और रालोद अध्‍यक्ष अजित सिंह को गाजियाबाद में रोक कर एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। वह पश्चिमी यूपी के दंगाग्रस्‍त इलाकों का दौरा करना चाह रहे थे।




Saturday, September 7, 2013

Bollywood news in Hindi

Hi !! Your blogs is so good  and very-very interesting so I want to share some news Bollywood news in Hindi actually Bhaskar news provide one of the most popular news in all over worlds so if you want to know any types of news you can find it such as Bollywood in Hindi, Bollywood news in Hindi, bollywood movies news, Bollywood Masala in hindi and for more details visit @http://www.bhaskar.com

 

Blogger news

Blogroll

About