दुबई. पाकिस्तान ने बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में
श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
पाक ने श्रीलंका से मिले 146 रनों के लक्ष्य को पांच गेंद और तीन विकेट शेष
रहते हासिल कर लिया।
बूम-बूम शाहिद आफरीदी पाकिस्तान की इस जीत में हीरो साबित हुए। आफरीदी
ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई अरमानों पर पानी फेर दिया।
इसके साथ ही आफरीदी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके प्रदर्शन को लेकर आलोचना कर रहे लोगों के मुंह बंद भी कर दिए।

No comments:
Post a Comment