नई दिल्ली. दिल्ली में सरकार बनाने के लिएजनमत संग्रह कर रहे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) पर सियासी हमले जारी हैं। बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने 'आप' के सियासी दर्शन
की तुलना 'माओवाद' से की है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए गडकरी
ने कहा, 'दिल्ली में सरकार बनाने के नाम पर तमाशा (ड्रामा) हो रहा है।
अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वो सरकार बनाने से पहले लोगों की राय लेंगे।
यह दक्षिणपंथी माओवाद की तरह है। वामपंथी माओवादियों की तरह 'आप' देश की
लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी तहस-नहस करना चाहता है।
चार घंटे में तीन लाख लोगों की राय मिली
आम आदमी पार्टी (आप) का जनमत संग्रह जारी है। 'आप' ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जनता की राय मांगी है। शुरुआती चार घंटे में तीन लाख लोगों की राय मिली है। इनमें एसएमएस से दो लाख जबकि फेसबुक पर 50 हजार लोगों की राय मिली है। 50 हजार लोगों ने फोन के जरिये अपनी राय जाहिर की है। जनमत संग्रह रविवार तक चलेगा। लोगों की राय के आधार पर 'आप' सोमवार को फैसला करेगी कि दिल्ली में सरकार बनाई जाए या नहीं। मतदाताओं से राय मैनुअली और एसएमएस के जरिए ली जा रही है।

आप अपनी राय एसएमएस से भेज सकते हैं। यदि आपका जवाब 'हां' है तो 'YES'
और नहीं है तो 'NO' लिखकर 08806110335 पर भेज दें। आप अपनी राय
08806110335 पर कॉल करके या पार्टी की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर भी दे सकते
हैं।

No comments:
Post a Comment