नई दिल्ली. गुजरात दंगा मामले में अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन
कोर्ट की ओर से नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दिए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता
मल्लिका साराभाई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मोदी के साथ-साथ
न्यायपालिका और राजनीतिक व्यवस्था पर सीधे कटाक्ष करते हुए कहा- हमारे
देश में न्यायालय भी राजनीति से अछूते नहीं हैं।
कोर्ट ने जो फैसला सुनाया
है, उससे अलग कोई निर्णय आने की उम्मीद भी नहीं थी, क्योंकि अदालत को
सबूत ही नहीं मिले होंगे, लेकिन मोदी को अपनी अंतरआत्मा से सवाल पूछना
चाहिए। साराभाई ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि गुजरात में हर कोई
नरेंद्र मोदी से डरता है।

No comments:
Post a Comment