नई दिल्ली. देश के चार राज्यों में मिली करारी हार के बाद सहयोगी पार्टियां कांग्रेस के जले पर नमक छिड़क ही रही थीं कि अब पार्टी के भीतर ही विवाद शुरू हो गया है। चुनाव के नतीजे आने के बाद पार्टी के भीतर मची खलबली बाहर आ
गई है। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने ऐसा बयान दिया कि पार्टी उनसे
नाराज हो गई है। अय्यर ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि
आत्मचिंतन का वक्त चला गया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के एलान पर
फैसला हुआ था लेकिन फैसले पर अमल नहीं हुआ। अय्यर ने बीजेपी के पीएम के
उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'अपने बयानों
से मोदी ने साबित कर दिया कि वो कितने बड़े जोकर हैं। उन्हें न तो इतिहास
का ज्ञान है और न ही अर्थशास्त्र का।'
अपनी ही पार्टी के खिलाफ मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस नाराज हो गई है। पार्टी का कहना है कि अय्यर को पार्टी फोरम पर ही यह बयान देना चाहिए। पार्टी ने यह भी नसीहत दी है कि मीडिया के सामने पार्टी की बात नहीं रखी जाती है।

No comments:
Post a Comment