Friday, December 6, 2013

Latest Narendra modi's news in hindi

  • नई दिल्ली.प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपने विरोधियों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। मनमोहन सिंह से शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान जब पूछा गया कि क्या नरेंद्र मोदी कांग्रेस के लिए चुनौती हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, मैं उन लोगों में से हूं जो अपने विरोधियों को बहुत गंभीरता से लेता हूं। हीलाहवाली के लिए कोई जगह नहीं है। मनमोहन सिंह की यह टिप्पणी एग्जिट पोल के करीब 48 घंटों बाद आई है, जिनमें पांच राज्यों में से चार राज्यों में बीजेपी के जीतने का अनुमान जताया गया है। अगले साल 31 मई तक केंद्र...
     
     
  • EXIT POLL: छत्‍तीसगढ़ में कांटे की टक्‍कर, राजस्‍थान में खिलेगा कमल
    नई दिल्ली.एबीपी न्यूज - नीलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है जबकि राजस्थान में बीजेपी को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। (POLL के बाद बड़ा सवाल- किसकी बनेगी सरकार, सट्टेबाज चमका रहे कारोबार) एग्जिट पोल के मुताबिक 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में बीजेपी को 110 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 73 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। अन्य दलों के खाते में 17 सीटें जा सकती हैं। 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 96, बीजेपी को 78 जबकि अन्य दलों को 26...
     
     
  • एग्जिट पोल में तो चला जादू, पर इंटरनेशनल वोटिंग में चौथे नंबर पर खिसके नरेंद्र मोदी
    पांच राज्यों में मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा खुश है। राजनीतिक विश्लेषक इसे नरेंद्र मोदी के प्रभाव के तौर पर भी देख रहे हैं। भाजपा बार-बार मोदी को देश का सबसे लोकप्रिय नेता बता रही है। इसमें शक नहीं कि मोदी देश में बेहद लोकप्रिय हैं, लेकिन वैश्विक पटल पर उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है। टाइम मैगजीन के पर्सन ऑफ द ईयर के लिए कराई गई वोटिंग में मोदी चौथे स्थान पर हैं। टाइम पत्रिका 11 दिसम्बर को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर की घोषणा करेगी।टाइम पोल में सबसे ज्यादा वोट मिस्र के सेना प्रमुख अब्देल...
     
     
  • मोदी कामयाब, अनुच्छेद 370 पर छिड़ी बहस
    नई दिल्ली/श्रीनगर. भाजपा नेता नरेंद्र मोदी का बयान फिर विवादों में है। मसला है जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाली धारा-370 का। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा अपने मूल मुद्दों पर कमजोर पर रही है। जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और वाम दल भी मोदी की छेड़ी बहस में शामिल हुए और कहा कि इस पर किसी चर्चा की जरूरत ही नहीं है। जबकि मोदी ने ट्वीट कर कहा- खुशी है कि मेरी अपील के बाद अनुच्छेद-370 पर बहस शुरू तो हुई। चर्चा हर तरफ हो रही है टीवी और सोशल मीडिया पर भी। लेकिन ये तार्किक और फोकस्ड होनी चाहिए।...
     
     
  • PHOTOS : मोदी ने कुछ इस अंदाज में बांधा समां कि हर कोई रह गया दंग..!
    जम्मू.भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उमीदवार नरेन्द्र मोदी ने रविवार के जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में ललकार रैली के दौरान रैली को संबोधित किया। इस रैली में वो कांग्रेस पर जमकर बरसे और कहा कि जम्मू कश्मीर को अलग स्टेट के बजाए सुपर स्टेट बनाना चाहिए। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार इतनी गहरी नींद में सोई है कि उसे लोगों का गुस्सा भी नहीं जगा सकता। मोदी ने जनसभा में मौजूद हुजूम से पूछा कि क्या कोई ऐसी सरकार है जो उस वक्त भी सोती रहती है जब लोगों को मारा जा रहा हो। जम्मू कश्मीर...
     
     
  • जम्मू रैली में बोले मोदी- सरकार आवाज उठाती तो नहीं होती सरबजीत की मौत
    जम्मू/नई दिल्ली. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदीने रविवार को जम्मू में ललकार रैली को संबोधित किया। मोदी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रैली को संबोधित किया।बतौर पीएम कैंडिडेट जम्मू कश्मीर में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने भाषण की शुरुआत में राज्य से जुड़ी महान हस्तियों और वीर शहीदों को याद किया। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर हमले शुरू किए। मोदी ने कहा, दिल्ली में हमारी सरकार सोई...
     
     
  • मुझसे अर्थशास्त्र नहीं तो अटल या राव से पढ़ लेते: मोदी
    नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले करने का सिलसिला जारी रखा। मोदी ने कहा कि ट्विटर, फेसबुक पर मेरे खिलाफ की जा रही साजिश नई नहीं है। मोदी के मुताबिक, पिछले साल गुजरात के विधानसभा चुनाव के दौरान भी मेरे ऊपर ऐसे ही आरोप लगाए गए थे। मेरे लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया था। उन लोगों को लगता है कि कांग्रेस को बचाना है तो मोदी पर हमला बोल दो। यह चुनाव सिर्फ पार्टियां या नेता नहीं लड़ रहे। यह चुनाव देश की जनता लड़ रही है। मोदी ने...

  • मिस्‍टर जीरो हैं सिब्‍बल, टीम केजरीवाल ने अन्‍ना की पीठ में छुरा घोंपा: मोदी
    नई दिल्‍ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और स्‍टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में दिल्‍ली में अपनी पार्टी का धुआंधार प्रचार किया। उन्‍होंने शाहदरा के सीबीडी ग्राउंड में आयोजित अपनी पहली रैली में कांग्रेसियों को अहंकारी शासक तक कह डाला। उन्‍होंने कहा, दिल्‍ली में बैठे अहंकारी शासक जनता को अपने काम का हिसाब नहीं देते। ये लोग महंगाई का 'म' बोलने को तैयार नहीं। वहीं, लाल किला परेड ग्राउंड की रैली में उन्‍होंने कांग्रेस विशेषकर कानून मंत्री पर जमकर तीखे...
     
     
  • मोदी ने कांग्रेस से कहा- मुलायम और मायावती को दबा सकते हो, मुझे नहीं
    नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली की तीन रैलियों में गरजने और आज जम्मू में विरोधियों को ललकारने के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आवाज राजधानी में दोबारा गूंजी। इस बार मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप मुलायम और मायावती को दबा सकते हो, लेकिन मोदी को नहीं। मैं सरदार पटेल की भूमि से आता हूं। मोदी ने यहां जनता से आह्वान किया कि वे 4 दिसंबर को निर्भया और गुड़िया को याद कर वोट देने जाएं। मोदी ने अपने भाषण में केंद्र की कांग्रेस और दिल्ली में शीला सरकार पर अपने हमले को...

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About