Wednesday, July 30, 2014

हरियाणा में कांग्रेस को दूसरा झटका, अमित शाह से मिले पार्टी सांसद बीरेंद्र सिंह

हरियाणा में कांग्रेस को दूसरा झटका लगा हैबिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के इस्तीफे के बाद अब पार्टी नेता बीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने की पूरी संभावना है। दरअसल, सिंह ने मंगलवार रात 9 बजे दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात एक घंटे तक चली।

हरियाणा में कांग्रेस को दूसरा झटका, अमित शाह से मिले पार्टी सांसद बीरेंद्र सिंह
शाह और बीरेंद्र सिंह की मुलाकात दिल्ली स्थित गुजरात भवन में हुई। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी अनिल जैन बीरेंद्र को लेकर वहां पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा के बाद कहा जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह की भाजपा से बात फाइनल हो गई है। जल्‍द ही वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
आगे पढ़ें क्यों बढ़ेंगी मुख्यमंत्री हुड्डा की मुश्किलें...

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About