एक दिन में 34 इस्तीफे झेलने वाली कांग्रेस ने चार राज्यों में आगामी
विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। आपसी सिर-फुटौव्वल से जूझ रही
पार्टी ने चुनावी राज्यों में आक्रमक रुख अपनाने की मन बनाया है। इसके तहत
कांग्रेस प्रचार के दौरान अपनी उपलब्धियों का बखान करने के साथ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर आक्रमण करेगी। पार्टी की
प्रचार सामग्री में मोदी के लोकसभा चुनाव में किए गए वादों पर प्रहार होगा।
हरियाणा सरकार तो विकास के तमाम मानकों पर गुजरात से आगे होने का दावा करके
लोगों को बताएगी कि बीते नौ सालों में हुड्डा सरकार ने सूबे के लिए जो कुछ
किया है वह अन्य राज्यों में नहीं हो पाया है। हरियाणा के अलावा
महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, झारखंड के लिए भी कैंपेन की तैयारी में मोदी
सरकार का खामियों का लेखा-जोखा एकत्र किया जा रहा है। कांग्रेस के नारों
में मोदी पर आक्रमण अहम होगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment