शहर से 80 किलोमीटर दूर जमीन खिसकने से बुधवार को एक पूरे गांव के
दबने की खबर है। घटना आंबेगांव तहसील के भीमाशंकर इलाके के मालीन गांव में
हुई। 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राज्य के सीएम पृथ्वीराज
चव्हाण ने बताया कि 44 घरों के 160 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका
है।
एनडीआरएफ की 2 टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
इसके अलावा, एम्बुलेंस और जेसीबी मशीनों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया
गया है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण घटना की जानकारी ले रहे हैं आगे देखें: हादसे से जुड़ी एक और तस्वीर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment