तेलंगाना के मेडक जिले में गुरुवार को एक स्कूल बस की ट्रेन से हुई टक्कर में 25 बच्चों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। हादसा हैदराबाद से 100 किलोमीटर दूर कामा रेड्डी इलाके के मसईपेट में एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह करीब 9.20 बजे हुआ
ट्रेन नांदेड़ से हैदराबाद जा रही थी और यह पैसेंजर गाड़ी थी। टक्कर के दौरान
बस की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हादसे में बस के ड्राइवर की भी
मौत हो चुकी है। दुर्घटनास्थल पर सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे और
उन्होंने बस से कई बच्चों को बाहर निकाला। आम लोगों का कहना है कि पुलिस
मौके पर करीब एक घंटे बाद पहुंची। आगे की स्लाइड में देखें दुर्घटनास्थल की तस्वीरें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment