बिस्किट कंपनी के मालिक की बहू के मर्डर केस में पुलिस ने गुत्थी सुलझाने
का दावा किया है। आईजी आशुतोष पांडेय ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में
बताया कि ज्योति के पति पीयूष ने गुनाह कबूल कर लिया है। आईजी के मुताबिक
पीयूष के कई लड़कियों से संबंध थे। इन लड़कियों को वह इमोशनली ब्लैकमेल
करता था।
पुलिस का कहना है कि पीयूष ने काफी प्लानिंग के बाद पत्नी ज्योति की हत्या करवाई।
हत्या की वजह किसी लड़की के साथ उसकी नजदीकियां हैं। इसका ज्योति लगातार
विरोध करती चली आ रही थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए पीयूष ने अपनी एक प्रेमिका के पूर्व ड्राइवर अवधेश की मदद ली थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment