Thursday, July 31, 2014

पश्चिम अफ्रीकी देशों में इबोला का कहर, अब तक 670 लोगों की मौत

खतरनाक वायरस इबोला से पश्चिमी अफ्रीकी देशों में अब तक 670 लोग मारे जा चुके हैं। राहत कार्यों में जुटे मेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों को अमेरिका ने वायरस प्रभावित क्षेत्रों से वापस लौटने का आदेश दिया है। पश्चिम अफ्रीकी देशों में इबोला का कहर, अब तक 670 लोगों की मौत
वहीं दूसरी ओर, लाइबेरिया के राष्ट्रपति ने देश के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। वायरस का खतरा देखते हुए ज्यादातर सरकारी कर्मचारियों ने दफ्तर से छुट्टी ले ली है। पश्चिम अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इस वायरस से अब तक 670 लोग मारे जा चुके हैं।   
आगे पढ़िए, क्या है इबोला और कैसे फैला यह वायरस

पार्टी में पारदर्शिता आए, इसलिए कार्यकर्ताओं के लिए राहुल बनवा रहे नई इंट्रा-पार्टी वेबसाइट

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी टीम नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए नई वेबसाइट शुरू करने का मन बनाया है। इस नई इंट्रा-पार्टी वेबसाइट से पार्टी कार्यकर्ताओं के सभी काम नियत समय पर होंगे
पार्टी में पारदर्शिता आए, इसलिए कार्यकर्ताओं के लिए राहुल बनवा रहे नई इंट्रा-पार्टी वेबसाइट
राहुल ने इस नई वेबसाइट को बनाने और क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव साटव को सौंपी है। राजीव की गिनती राहुल के चुनिंदा नजदीकी लोगों में होती है। 
आगे पढ़ें कैसे काम करेगी पार्टी की नई इंट्रा वेबसाइट

यूपी की तुलना सीरिया, इराक से: अमेरिकी रिपोर्ट में अख‍िलेश सरकार को बताया नाकाम

अमेरिका द्वारा दुनिया भर के देशों में धार्मिक स्‍वतंत्रता की स्थिति पर तैयार की गई रिपोर्ट में भारतीय राज्‍य उत्‍तर प्रदेश पर करारा निशाना साधा गया है। यह रिपोर्ट यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्‍टेट ने तैयार की है। रिपोर्ट में यूपी को सीरिया, बांग्‍लादेश, श्रीलंका और इराक जैसे देशों के समकक्ष रखा गया है।
यूपी की तुलना सीरिया, इराक से: अमेरिकी रिपोर्ट में अख‍िलेश सरकार को बताया नाकाम
रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी सरकार ने एक ऐसा माहौल तैयार किया, जिसमें असहिष्‍णु और हिंसक समूहों की हिम्‍मत इस सीमा तक बढ़ गई कि उन्‍होंने धार्मिक मान्‍यताओं के आधार पर लोगों पर हमले किए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है 

राहुल ने धमका कर मां को पीएम बनने से रोका था! नटवर के इस दावे पर सोनिया का जवाब- मैं लिखूंगी किताब

पूर्व विदेश मंत्री और गांधी परिवार के करीबी रहे नटवर सिंह की किताब को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच सोनिया गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि वह खुद अपनी किताब लिखेंगी और तब सारा सच सामने आ जाएगा। सोनिया गांधी ने कहा,
राहुल ने धमका कर मां को पीएम बनने से रोका था! नटवर के इस दावे पर सोनिया का जवाब- मैं लिखूंगी किताब
गौरतलब है कि नटवर ने आत्मकथा 'वन लाइफ इज नॉट इनफ' में लिखा है कि 2004 में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नहीं बनने की एकमात्र वजह राहुल गांधी थे। राहुल गांधी को डर था कि अगर उनकी मां सोनिया प्रधानमंत्री बनीं तो उनकी (सोनिया गांधी) भी हत्या कर दी जाएगी। नटवर ने लिखा है,  
आगे पढ़ेंः क्या है किताब में और देखें, किताब का कवर पेज और इसमें शामिल टॉपिक्स। साथ ही कैसे इसके खुलासे बीजेपी को फायदा पहुंचाएंगे...

Wednesday, July 30, 2014

बेंगलुरु: एक और स्‍कूल में 7 साल की बच्ची से रेप, कर्मचारी का बेटा हिरासत में

 कुछ दिन पहले प्रतिष्ठित विब्गयोर हाई स्‍कूल में 6 साल की बच्‍ची से रेप के मामले को लेकर लोगों का गुस्‍सा अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि इससे मिलती-जुलती एक और वारदात हो गई। दक्षिण बेंगलुरु के एक अन्य स्कूल में 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल कर्मचारी के बेटे को गिरफ्तार किया है। 
बेंगलुरु: एक और स्‍कूल में 7 साल की बच्ची से रेप, कर्मचारी का बेटा हिरासत में
घटना 21 जुलाई की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक्‍शन लिया। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आगे पढ़ें इससे पहले 6 साल की बच्ची से हुआ था रेप, पूरा मामला

पुणे में जमीन खिसकने से दबा पूरा गांव: 10 की मौत, 160 के दबे होने की आशंका

शहर से 80 किलोमीटर दूर जमीन खिसकने से बुधवार को एक पूरे गांव के दबने की खबर है।  घटना आंबेगांव तहसील के भीमाशंकर इलाके के मालीन गांव में हुई। 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राज्‍य के सीएम पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने बताया कि 44 घरों के 160 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।
पुणे में जमीन खिसकने से दबा पूरा गांव: 10 की मौत, 160 के दबे होने की आशंका एनडीआरएफ की 2 टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसके अलावा, एम्बुलेंस और जेसीबी मशीनों को घटनास्‍थल के लिए रवाना कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण घटना की  जानकारी ले रहे हैं  आगे देखें: हादसे से जुड़ी एक और तस्‍वीर 

अडानी ग्रुप को कोयला खदान की मंजूरी मिली तो विरोध में न्‍यूड हुईं ऑस्‍ट्रेलियाई मॉडल

ऑस्‍ट्रेलिया की एक टॉप मॉडल ने भारत के अडानी ग्रुप के विरोध में न्‍यूड सेल्‍फी जारी की है। ऑस्ट्रेलिया में अडानी समूह की प्रस्तावित कोयला खान और रेल ढांचा परियोजना को वहां की सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद 25 साल की मॉडल रॉबिन लॉली ने यह कदम उठाया और इंस्‍टाग्राम पर अपनी न्‍यूड फोटो पोस्‍ट की
अडानी ग्रुप को कोयला खदान की मंजूरी मिली तो विरोध में न्‍यूड हुईं ऑस्‍ट्रेलियाई मॉडल
लॉली ने जो तस्‍वीर पोस्‍ट की है, उसके नीचे उन्‍होंने लिखा, 'आज सुबह जब मैं जगी तो मुझे पता चला कि हमारे पर्यावरण मंत्री और सरकार ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी खदान को मंजूरी दे दी है। मुझे इस खबर से झटका लगा और मैं खुद को असहाय महसूस कर रही हूं।'
अगली स्‍लाइड में देखें मॉडल की न्‍यूड सेल्‍फी और कुछ अन्‍य चर्चित तस्‍वीरें

हरियाणा में कांग्रेस को दूसरा झटका, अमित शाह से मिले पार्टी सांसद बीरेंद्र सिंह

हरियाणा में कांग्रेस को दूसरा झटका लगा हैबिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के इस्तीफे के बाद अब पार्टी नेता बीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने की पूरी संभावना है। दरअसल, सिंह ने मंगलवार रात 9 बजे दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात एक घंटे तक चली।

हरियाणा में कांग्रेस को दूसरा झटका, अमित शाह से मिले पार्टी सांसद बीरेंद्र सिंह
शाह और बीरेंद्र सिंह की मुलाकात दिल्ली स्थित गुजरात भवन में हुई। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी अनिल जैन बीरेंद्र को लेकर वहां पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा के बाद कहा जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह की भाजपा से बात फाइनल हो गई है। जल्‍द ही वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
आगे पढ़ें क्यों बढ़ेंगी मुख्यमंत्री हुड्डा की मुश्किलें...

ज्योति हत्याकांड: प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आईजी बोले- गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पति ने करवाया मर्डर

बिस्‍किट कंपनी के मालिक की बहू के मर्डर केस में पुलिस ने गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। आईजी आशुतोष पांडेय ने बुधवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि ज्‍योति के पति पीयूष ने गुनाह कबूल कर लिया है। आईजी के मुताबिक पीयूष के कई लड़कियों से संबंध थे। इन लड़कियों को वह इमोशनली ब्‍लैकमेल करता था। ज्योति हत्याकांड: प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आईजी बोले- गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पति ने करवाया मर्डरपुलिस का कहना है कि पीयूष ने काफी प्‍लानिंग के बाद पत्नी ज्योति की हत्या करवाई। हत्या की वजह किसी लड़की के साथ उसकी नजदीकियां हैं। इसका ज्योति लगातार विरोध करती चली आ रही थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए पीयूष ने अपनी एक प्रेमिका के पूर्व ड्राइवर अवधेश की मदद ली थी। 

Tuesday, July 29, 2014

गायब मिले 80 अफसर तो वेंकैया का फरमान- 15 मिनट पहले आओ वरना नहीं लगेगी हाजिरी

केंद्रीय शहरी विकास और संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू सोमवार को उस वक्‍त हैरान रह गए, जब उन्हें अपने ही मंत्रालय के अफसर नदारद मिले। वे जिस भी केबिन में गए, अफसरों की कुर्सियां खाली ही मिलीं। सूत्रों के मुताबिक, कुल 80 अफसर और कर्मचारियों को उनकी गैरहाजिरी के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
गायब मिले 80 अफसर तो वेंकैया का फरमान- 15 मिनट पहले आओ वरना नहीं लगेगी हाजिरी
बायोमीट्रिक अटेंडेंस की होगी व्‍यवस्‍था 
नायडू सोमवार को शहरी विकास मंत्रालय के दफ्तर का औचक निरीक्षण करने निकले थे।अफसरों की गैरहाजिरी से नाराज नायडू ने अपने दोनों मंत्रालयों में तुरंत बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। 

मोदी से अब दूर खड़े होंगे एसपीजी कमांडोज, गोपनीय बातें लीक होने का डर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 'जासूसी प्रकरण' पर हुए विवाद के बीच ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सुरक्षा में तैनात एसपीजी (स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप) सुरक्षाकर्मियों को खुद से थोड़ी दूरी बनाकर रखने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि कमांडोज को पीएम से दूर खड़े होने का यह निर्देश इसलिए दिया गया है, ताकि कोई उनकी गोपनीय बातें न सुन सके।
मोदी से अब दूर खड़े होंगे एसपीजी कमांडोज, गोपनीय बातें लीक होने का डर
एसपीजी कमांडोज को दूरी बरतने का निर्देश
एसपीजी सूत्रों का कहना है कि मोदी ने शायद यह निर्देश इसलिए दिया है, ताकि कोई उनकी गोपनीय बातें सुनकर उसे लीक न कर दे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मोदी के इस निर्देश के बाद एसपीजी कमांडोज की संख्या बढ़ाई जा सकती है।   
Read More..

Monday, July 28, 2014

नौकरी के नाम पर बुलाया, कंपनी ओनर बन बंधक बनाया और दो दिन तक किया गैंगरेप

दक्षिणी दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर 21 साल की युवती को बंधक बनाकर दो दिनों तक गैंगरेप करने का मामला सामना आया है। पुलिस का कहना है कि छत्तीसगढ़ के कांकेर की निवासी और ग्रेजुएशन के पहले साल की छात्रा को दो युवकों ने प्लेसमेंट कंपनी के मालिक होने का नाटक कर अपने जाल में फंसाया। इसी फर्जी एजेंसी के कॉल पर जब लड़की दिल्ली में इंटरव्यू देने आई यहां लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
नौकरी के नाम पर बुलाया, कंपनी ओनर बन बंधक बनाया और दो दिन तक किया गैंगरेपपुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'लड़की ने एक अखबार में प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर करीब आठ महीने पहले जॉब के लिए अप्लाई किया था। हाल ही में उसे आरोपियों द्वारा कॉल किया गया और एयरपोर्ट एरिया में नौकरी की पेशकश की गई।'
 आगे पढ़ेंः देश में हर तीस मिनट में हुआ एक रेप, दिल्ली में सबसे तेजी से बढ़े रेप केस...

सोनिया की इफ्तार पार्टी में अलग बैठे मनमोहन, राहुल ने सुनाए चुटकुले

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले तीन साल में पहली बार रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। आम तौर पर कांग्रेस मुख्‍यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन इस बार पांच सितारा अशोक होटल में किया गया था। इफ्तार पार्टी में राजनीति के कई रंग देखने को मिले। मनमोहन सिंह
PHOTOS : सोनिया की इफ्तार पार्टी में अलग बैठे मनमोहन, राहुल ने सुनाए चुटकुले
इफ्तार पार्टी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गैर राजनीतिक लोगों के साथ बैठे दिखाई दिए। एक अलग टेबल पर वह पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ बैठे थे। हालांकि, सोनिया बार-बार उनसे खुद को ज्‍वॉइन करने का आग्रह करती दिखाई दीं

मोदी ने सांसदों को दिया टास्‍क- जनता को समझाएं कि अच्‍छे दिन आ रहे हैं

 अच्‍छे दिन लाने के वादे पर भारी बहुमत से सरकार बनाने वाले नरेंद्र मोदी ने अब जनता तक इस बारे में संदेश पहुंचाने के लिए अपने सांसदों को तैयार करना शुरू किया है। इसके लिए वह बारी-बारी से सांसदों से मुलाकातें कर रहे हैं। मोदी अभी तक दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के बीजेपी सांसदों से मिल चुके हैं
मोदी ने सांसदों को दिया टास्‍क- जनता को समझाएं कि अच्‍छे दिन आ रहे हैं
प्रधानमंत्री उन्‍हें समझा रहे हैं कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से मिलें और उन्हें बताएं कि सरकार की ओर से 'अच्‍छे दिन' लाने की दिशा में क्‍या-क्‍या कदम उठाए गए हैं। उन्‍हें जनता को यह समझाने के लिए कहा जा रहा है

Friday, July 25, 2014

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहले दिन मिले सात पदक, संजीता ने दिलाया पहला गोल्‍ड

20वें कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के पहले ही दिन भारत ने सात पदकों पर कब्‍जा जमाया। इनमें दो स्‍वर्ण, तीन रजत और दो कांस्‍य पदक शामिल हैं। भारोत्तोलन में संजीता सेखोम और मीराबाई चानू ने महिला 48 किग्रा स्पर्धा में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर पदक जीते।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहले दिन मिले सात पदक, संजीता ने दिलाया पहला गोल्‍ड
गोल्ड मेडलिस्ट संजीता ने कई मजबूत प्रतिस्पर्धियों की गैरमौजूदगी में कुल 173 किग्रा (77 और 96 किग्रा) वजन उठाया, जबकि मीराबाई 170 किग्रा (75 और 95 किग्रा) वजन उठाने में सफल रही। नाइजीरिया की नकेची ओपारा ने कुल 162 किग्रा (70 और 92 किग्रा) वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।  
आगे क्लिक कर देखें, विजेताओं की तस्वीरें

Thursday, July 24, 2014

श्रावण कृष्ण त्रयोदशी: आज इस विधि से करें भगवान महादेव का पूजन

धर्म ग्रंथों के अनुसार श्रावण कृष्ण त्रयोदशी (इस बार 24 जुलाई, गुरुवार) के देवता कामदेव हैं, जो हमारे मन में काम भाव का संचार करते हैं। इस दिन विधि-विधान 

श्रावण कृष्ण त्रयोदशी: आज इस विधि से करें भगवान महादेव का पूजन 
इस तिथि को भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत भी किया जाता है। इस बार गुरु प्रदोष व्रत का योग बन रहा है। धर्म शास्त्रों के अनुसार गुरु प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है  READ MORE

रोजेदार को जबरदस्‍ती रोटी खिलाने पर भड़का हाफिज सईद, बोला- एकजुट हों मुसलमान

शिवसेना सांसदों द्वारा एक रोजेदार सरकारी कर्मचारी को जबरदस्‍ती रोटी खिलाने के विवाद में अब मुंबई हमलों का मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद भी कूद पड़ा है। सईद ने इस घटना को मुस्लिम मूल्‍यों पर हमला करार दिया है और भारत के मुसलमानों से अपील की है कि वे दमन के खिलाफ एकजुट हों। रोजेदार को जबरदस्‍ती रोटी खिलाने पर भड़का हाफिज सईद, बोला- एकजुट हों मुसलमानबुधवार को विवाद सामने आने के बाद हाफिज सईद ने हैशटैग ForcedToBreakFast से पांच ट्वीट्स किए। इसमें उसने कहा, 'इस मामले पर भारत सरकार की निंदा करता हूं। शिवसेना सांसदों का यह कृत्‍य मानवता के लिए कलंक है और यह सीधे तौर पर मुस्लिम मूल्‍यों पर हमला है।   
आगे की स्‍लाइड में देखें घटना का वीडियो

ट्रेन से टक्‍कर के बाद 200 फीट तक घिसटती गई स्‍कूल बस, खत्‍म हुई 25 बच्‍चों की जिंदगी

तेलंगाना के मेडक जिले में गुरुवार को एक स्‍कूल बस की ट्रेन से हुई टक्‍कर में 25 बच्‍चों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्‍यादा घायल हुए हैं। हादसा हैदराबाद से 100 किलोमीटर दूर कामा रेड्डी इलाके के मसईपेट में एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह करीब 9.20 बजे हुआ
ट्रेन से टक्‍कर के बाद 200 फीट तक घिसटती गई स्‍कूल बस, खत्‍म हुई 25 बच्‍चों की जिंदगीट्रेन नांदेड़ से हैदराबाद जा रही थी और यह पैसेंजर गाड़ी थी। टक्‍कर के दौरान बस की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हादसे में बस के ड्राइवर की भी मौत हो चुकी है। दुर्घटनास्‍थल पर सबसे पहले स्‍थानीय लोग पहुंचे और उन्‍होंने बस से कई बच्‍चों को बाहर निकाला। आम लोगों का कहना है कि पुलिस मौके पर करीब एक घंटे बाद पहुंची। आगे की स्‍लाइड में देखें दुर्घटनास्‍थल की तस्‍वीरें

Wednesday, July 23, 2014

शिवसेना सांसदों पर रोजे के दौरान मुस्लिम कर्मचारी को जबरन रोटी खिलाने का आरोप, संसद में हंगामा

शिवसेना के 11 सांसदों पर एक रोजेदार की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे हैं। एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्रियन खाना नहीं परोसे जाने से नाराज सांसदों ने कैटरिंग सुपरवाइजर को रोजे के दौरान जबर्दस्ती चपाती खिलाई। घटना के कुछ देर बाद ही सदन में कैटरिंग की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने विरोध करते हुए कामकाज बंद कर दिया।
शिवसेना सांसदों पर रोजे के दौरान मुस्लिम कर्मचारी को जबरन रोटी खिलाने का आरोप, संसद में हंगामा
क्या है शिकायत
शिकायत में कहा गया, 'एजेंसी के कर्मचारी अरशद जुबीर इस घटना से काफी परेशान हैं और उन्हें इस घटना से आघात पहुंचा है, क्योंकि मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है।' Read More...

Tuesday, July 22, 2014

देवी पुराण: जब सती के रूप से डर कर भाग गए थे भगवान शिव!

इन दिनों सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ये महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। भगवान शंकर त्रिदेवों में प्रमुख देवता हैं। वे भगवान विष्णु व ब्रह्मा के भी आराध्य देव हैं। अनेक धर्म ग्रंथों में भगवान शंकर को अनादि व अजन्मा बताया गया है। शिव जन्म व मृत्यु से भी परे है। इसलिए उन्हें महाकाल भी कहा जाता है। महादेव को किसी का भी भय नहीं है,देवी पुराण: जब सती के रूप से डर कर भाग गए थे भगवान शिव!
भगवान शिव का प्रथम विवाह दक्ष प्रजापति की पुत्री सती से हुआ था। एक बार सती के पिता दक्ष प्रजापति ने बहुत बड़े यज्ञ का आयोजन किया। उस यज्ञ में दक्ष प्रजापति ने अपनी पुत्री सती और दामाद शिव को निमंत्रित नहीं किया। यज्ञ के बारे में जान कर सती बिना निमंत्रण ही पिता के यज्ञ में जाने की जिद करने लगी

कर्नाटक: विधायक को 'हेट स्टोरी 2' से रेप बढ़ने का डर, उत्तेजक' दृश्यों की जांच के आदेश

कर्नाटक में 'हेट स्टोरी 2' के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लग सकता है। सोमवार को राज्य विधानसभा में जेडीएस के एक विधायक ने फिल्म के प्रदर्शन पर यह दलील देते हुए बैन लगाने की मांग की थी कि इससे लोगों के दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ेगा और फिल्म उन्हें महिलाओं के खिलाफ रेप समेत अन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए उकसा सकती है।
कर्नाटक: विधायक को 'हेट स्टोरी 2' से रेप बढ़ने का डर, उत्तेजक' दृश्यों की जांच के आदेश
जेडीएस के विधायक वाईएसवी दत्ता ने कहा, 'फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक देना चाहिए, इसमें कई भड़काऊ दृश्य भोले-भाले लोगों के दिमाग पर गलत असर डालेंगे।' रेप के बढ़ते मामलों पर सदन में चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठा। दत्ता ने मांग उठाई कि मुख्यमंत्री   
आगे की स्लाइड में देखिएः बेंगलुरु में स्कूली छात्रा के साथ हुए रेप के खिलाफ शहर में हुए प्रदर्शन की तस्वीरें

कांग्रेस का गेम प्लानः चुनावी राज्यों में निशाने पर होंगे मोदी

एक दिन में 34 इस्तीफे झेलने वाली कांग्रेस ने चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। आपसी सिर-फुटौव्वल से जूझ रही पार्टी ने चुनावी राज्यों में आक्रमक रुख अपनाने की मन बनाया है। इसके तहत कांग्रेस प्रचार के दौरान अपनी उपलब्धियों का बखान करने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर आक्रमण करेगी। पार्टी की प्रचार सामग्री में मोदी के लोकसभा चुनाव में किए गए वादों पर प्रहार होगा। कांग्रेस का गेम प्लानः चुनावी राज्यों में निशाने पर होंगे मोदीहरियाणा सरकार तो विकास के तमाम मानकों पर गुजरात से आगे होने का दावा करके लोगों को बताएगी कि बीते नौ सालों में हुड्डा सरकार ने सूबे के लिए जो कुछ किया है वह अन्य राज्यों में नहीं हो पाया है। हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, झारखंड के लिए भी कैंपेन की तैयारी में मोदी सरकार का खामियों का लेखा-जोखा एकत्र किया जा रहा है। कांग्रेस के नारों में मोदी पर आक्रमण अहम होगा।

रेप पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए बिना कपड़ों के तीन घंटे करवाया इंतजार

बलात्कार पीड़िताओं के इलाज और जांच के लिए सरकार ने इस साल मार्च में नई गाइडलाइंस जारी की थी लेकिन कर्नाटक में इनकी धज्जियां उड़ाई गईं। राज्य के एक सरकारी अस्पताल में रेप पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए नग्न हालत में तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। कर्नाटक महिला आयोग की अध्यक्ष मंजुला मानसा मैसूर के छेलूवांबा सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए मानसिक तौर पर विक्षिप्त 23 वर्षीय रेप पीड़िता को मेडिकल स्टाफ ने नग्न हालत में ही इंतजार कराया और पीड़िता के परिवार को भी अपमानित किया गया था।  READ MORE
रेप पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए बिना कपड़ों के तीन घंटे करवाया इंतजार

Monday, July 21, 2014

गूगल क्रोम ब्राउजर की वजह से जल्दी खत्म होती है लैपटॉप की बैटरी

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले अपने लैपटॉप पर गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र इस्तेमाल करते हैं और लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान हैं, तो इसका एक बड़ा कारण गूगल क्रोम हो सकता है। इस बात का खुलासा फोर्ब्स पर इऑन मॉरिस ने किया।
 गूगल क्रोम ब्राउजर की वजह से जल्दी खत्म होती है लैपटॉप की बैटरी 
उन्होंने बताया कि गूगल क्रोम रे इंटरनेट ब्राउजर के मुकाबले बैटरी बहुत तेजी से खर्च करता है। क्रोम के ज्यादा बैटरी दूसखर्च करने के पीछे सिस्टम क्लॉक टिक रेट है। क्रोम को जैसे ही खोला जाता है,

पूर्वज चाहते थे इसलिए 62 साल की महिला ने रचाई 9 साल के दूल्हे से दोबारा शादी

दक्षिण अफ्रीका में नौ साल का लड़का 62 साल की महिला के साथ दोबारा शादी करने के बाद दुनिया का सबसे कम उम्र का दूल्हा बन गया। हेलेन शाबंगु ने अपने पोते की उम्र के लड़के सनेले मसीलेला से दोबारा शादी करके दुनिया को चौंका दिया। इससे पहले वे दोनों  बीते साल पहले भी शादी कर चुके हैंपूर्वज चाहते थे इसलिए 62 साल की महिला ने रचाई 9 साल के दूल्हे से दोबारा शादी 
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के मपुमलांगा स्थित जिमहंगवे में करीब 100 मेहमानों के सामने हेलेन और सनेले ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। समारोह में हेलेन का पहला पति और पांच बच्चे भी शामिल थे। नौ साल के दूल्हे ने सुनहरे रंग का सूट और दुल्हन ने सफेद गाउन पहना था।  READ MORE

Friday, July 18, 2014

DELHI BUDGET: 400 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों को मिली सब्सिडी

केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को दिल्‍ली राज्‍य का 36,776 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस साल बजट में दिल्‍ली के लोगों पर कोई नया टैक्‍स नहीं लगाया गया है। वित्त मंत्री ने बजट में सबसे बड़ी राहत बिजली को लेकर दी है। दिल्‍ली में 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों के लिए सब्सिडी देने की ।DELHI BUDGET: 400 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों को मिली सब्सिडी 
दिल्‍ली के बजट में लोगों को सबसे बड़ी राहत बिजली को लेकर मिली है। लेकिन यह 100 से 200 और 200 से 400 यूनिट तक खर्च करने वालों के लिए ही है। 100 से 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 1.20 रुपए और 200-400 यूनिट तक बिजली  READ MORE

PHOTOS: आग से 22 मंजिला इमारत के दो फ्लोर खाक, सभी फंसे लोग निकाले गए

मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में 22 मंजिला लोटस बिजनेस पार्क बिल्डिंग में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक दमकल कर्मी की मौत हो गई। फिलहाल आग में इमारत की दो मंजिलें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैंPHOTOS: आग से 22 मंजिला इमारत के दो फ्लोर खाक, सभी फंसे लोग निकाले गए
इस इमारत की 21 वीं मंजिल पर एक रेस्टोरेंट है और माना जा रहा है कि रेस्टोरेंट के कारण ही बिल्डिंग में आग लगी है। दमकल कर्मियों का भी कहना है कि 21 वीं मंजिल पर आग की लपटें शुरू हुईं और बाद में 20 वीं

आंखों देखी: बिना कपड़ों के थी कई लाशें, एक बच्‍चे की टी शर्ट पर लिखा था DONT PANIC

गुरुवार को यूक्रेन में मलेशियाई विमान को मिसाइल से मार गिराए जाने के बाद दुर्घटनास्‍थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले पत्रकारों में से एक न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्टर सबरीना तावेनाइज भी थीं। वह पिछले कई महीनों से रूस और यूक्रेन की सीमा पर चल रही लड़ाई की रिपोर्टिंग कर रही हैं। पढ़‍िए दुर्घटनास्‍थल से उनकी आंखों देखी
 आंखों देखी: बिना कपड़ों के थी कई लाशें, एक बच्‍चे की टी शर्ट पर लिखा था DONT PANICदुर्घटनास्‍थल का माहौल दिल दहलाने वाला था। काले रंग का स्‍वेटर पहनी हुई एक महिला के चेहरे से खून बह रहा था और उसका बायां हाथ ऊपर उठा हुआ था।आगे की स्‍लाइड्स में देखें दुर्घटनास्‍थल के वीडियो

Thursday, July 17, 2014

रॉकेट हमले में चार फलस्तीनी बच्चों की मौत, इजरायली सेना ने मांगी माफी

गाजा में समुद्र किनारे खेल रहे चार फलस्तीनी बच्चों की इजरायली हवाई हमले में कल मौत हो गई। चारों बच्चे एक ही परिवार के थे। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इस हमले की निंदा के बाद इजरायली सेना ने माफी मांगते हुए इसे दुखद बताया। मारे गए बच्चों के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

रॉकेट हमले में चार फलस्तीनी बच्चों की मौत, इजरायली सेना ने मांगी माफी
फलस्तीनी अधिकारियों ने कहा है कि इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 221 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हमास चरमपंथियों ने अब तक लगभग 1200 से ज्यादा राकेट दागे हैं, जिनमें एक इजरायली मारा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें, इजरायली हमले में मारे गए बच्चों की अंतिम यात्रा की तस्वीरें

बेंगलुरुः पहली क्‍लास की बच्ची से ज्‍यादती, स्‍कूल ने अभिभावकों को धमकाया

बेंगलुरु के एक नामी स्कूल में पहली क्लास की छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल स्टाफ के ही दो लोगों ने छह साल की बच्ची का रेप किया। इस घटना से गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अभिभावकों को कहना हैबेंगलुरुः पहली क्‍लास की बच्ची से ज्‍यादती, स्‍कूल ने अभिभावकों को धमकाया
दो जुलाई को बच्ची के साथ स्कूल के दो जिम इंस्ट्रक्टर्स ने रेप किया। लेकिन मामले की रिपोर्ट एक हफ्ते बाद दर्ज हुई। बच्ची के साथ घटना उस समय हुई जब वह क्लासरूम से वॉशरूम जा रही थी। स्कूल से लौटकर बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी।  
आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरेंः स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते अभिभावक

बिहार: पुलिस के सामने भीड़ ने महिला को घर से जबरन बाहर निकाला, निर्वस्त्र कर पीटा

बिहार के जहानाबाद जिले के एक गांव में बुधवार रात स्थानीय लोगों ने एक महिला को न केवल निर्वस्त्र करके घुमाया, बल्‍क‍ि उसकी जमकर पिटाई भी की। भीड़ महिला के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आई बिहार: पुलिस के सामने भीड़ ने महिला को घर से जबरन बाहर निकाला, निर्वस्त्र कर पीटा
गुरुवार को विधानसभा में भाजपा सदस्यों ने इस मामले को उठाया और प्रदर्शन भी किया।मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने आश्‍वासन दिया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।  आगे की स्‍लाइड में देखिए संबंधित तस्वीरें और घटना से जुड़ा वीडियो
 

Wednesday, July 16, 2014

पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की चौकी पर हमलाः एक जवान शहीद, तीन घायल

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। सीमापार से जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में की गई गोलाबारी में एक बीएसफ जवान शहीद हो गया है और तीन घायल हुए हैं।
पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की चौकी पर हमलाः एक जवान शहीद, तीन घायल 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ के चौकी पर सुबह करीब 11 बजे हमला किया।'
Read More...
 

वैदिक-सईद मुलाकात: कांग्रेस के बाद अब अपनों का सरकार पर निशाना, शिवसेना ने कहा- न झाड़ें पल्‍ला

26/11 के मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद से वरिष्‍ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की पाकिस्‍तान में हुई मुलाकात को लेकर अब सरकार को अपने लोगों ने ही घेरना शुरू कर दिया है। इस मामले पर कांग्रेस एनडीए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
वैदिक-सईद मुलाकात: कांग्रेस के बाद अब अपनों का सरकार पर निशाना, शिवसेना ने कहा- न झाड़ें पल्‍ला
आईएसआई की भूमिका? 
  वैदिक की मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड आतंकी सरगना हाफि‍ज सईद से मुलाकात को लेकर उठे बवाल के बीच कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

आगे की स्‍लाइड में पढ़ें वैदिक के खिलाफ कार्रवाई पर टि्वटर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

ब्रि‍क्‍स बैंक पर लगी मुहर, वि‍कासशील देशों के इंफ्रा डेवलपमेंट पर खर्च होगा फंड

ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स विकास बैंक की स्थापना का फैसला किया गया है। इस बैंक का पहला अध्यक्ष भारत से होगा। 100 अरब डॉलर की पूंजी के साथ शुरू किए जा रहे इस बैंक का मुख्यालय शंघाई में होगा। 
ब्रि‍क्‍स बैंक पर लगी मुहर, वि‍कासशील देशों के इंफ्रा डेवलपमेंट पर खर्च होगा फंड 
बैंक का मकसद
  • यह बैंक ठीक उसी तरह काम करेगा, जिस तरह वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड काम करता है, लेकिन इन दोनों पश्चिमी देशों का ही प्रभाव चलता है। विकासशील देश उपेक्षित ही रहते हैं, इसलिए ब्रिक्स देशों ने मिलकर अपना एक बैंक बनाने की शुरुआत की। Read More...

Tuesday, July 15, 2014

पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन ने कश्‍मीर में 'जिहाद' के लिए मांगी तालिबान से मदद

नरेंद्र मोदी सरकार के लिए कश्‍मीर मुद्दा नई मुसीबतें लेकर आ सकता है। पाकिस्‍तान स्थित 16 से ज्‍यादा आतंकवादी समूहों के संगठन यूनाइटेड जिहाद काउंसिल (यूजेसी) ने सीरिया और इराक की तर्ज पर कश्‍मीर में 'ग्‍लोबल जिहाद' छेड़ने की अपील की है।पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन ने कश्‍मीर में 'जिहाद' के लिए मांगी तालिबान से मदद


पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद में एक सभा में यूजेसी के चैयरमैन सैयद सलाहुद्दीन ने कहा, 'अगर अल-कायदा, तालिबान और कोई भी संगठन या देश कश्‍मीरियों की सहायता के लिए आगे आता है,

हाफिज सईद-वैदिक मुलाकात : राहुल ने घसीटा RSS का नाम, संसद में सरकार ने दी सफाई

मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद से वरिष्‍ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की पाकिस्‍तान में हुई मुलाकात पर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने वैदिक को आरएसएस का आदमी करार दिया और मांग की कि इस मुलाकात में भारतीय दूतावास की भूमिका की जांच होहाफिज सईद-वैदिक मुलाकात : राहुल ने घसीटा RSS का नाम, संसद में सरकार ने दी सफाईराहुल गांधी ने कहा, 'वैदिक संघ के आदमी हैं और यह बात सभी जानते हैं। अहम सवाल यह है कि क्‍या भारतीय दूतावास ने इस मुलाकात में वैदिक की मदद की? हम इस बारे में जानने के लिए उत्‍सुक हैं।' पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने कहा, 'वैदिक का बयान ऐतिहासिक तथ्‍यों से छेड़छाड़ है

Monday, July 14, 2014

बजट के बाद इंफ्रा कंपनियों की तरफ मुड़े ग्‍लोबल निवेशक, शेयरों में दिखेगी तेजी

बजट में हुई घोषणाओं के मद्देनजर भारत समेत दुनियाभर के फंड हाउसेस इंफ्रा कंपनियों में निवेश को फायदे का सौदा बता रहे हैं। ज्यादातर विशेषज्ञ इस बात पर एकमत दिख रहे हैं कि बजट में सरकार ने जो घोषणाएं की हैं उससे इंफ्रा कंपनियों को लंबी अवधि में अच्छे मुनाफे की उम्मीद हैबजट के बाद  इंफ्रा कंपनियों की तरफ मुड़े ग्‍लोबल निवेशक, शेयरों में दिखेगी तेजीआज इंफ्रा कंपनियों के इंडेक्स में करीब आधे फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। इंडेक्स की कुल 24 कंपनियों में से 16 तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं।   READ MORE

Thursday, July 10, 2014

एग्री क्षेत्र के लिए 7 बड़ी घोषणाएं, जानिए खेत से लेकर मंडी तक क्या पड़ेगा असर

मोदी सरकार के पहले बजट में एग्री सेक्टर पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया। एग्री सेक्टर को लेकर 7 बड़ी घोषणाएं बजट में आई। जानिए क्या हैं ये 7 बड़ी घोषणाएं और उनका खेत से लेकर मंडी तक क्या असर पड़ेगा।
 एग्री क्षेत्र के लिए 7 बड़ी घोषणाएं, जानिए खेत से लेकर मंडी तक क्या पड़ेगा असर
सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना शुरू करने की योजना का प्रस्ताव।

इसके लिए एक हजार करोड़ रूपये खर्च करेगी जिससे हर खेत को पानी मिलेगा। इसका उद्देश्य देश में कृषि लायक हर भूखंड तक सिंचाई सुनिश्चित करना है। जिससे कृषि उत्पादन को बढावा मिलेगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश की कृषि योग्य 14 करोड़ हेक्टयर भूमि में से मात्र 44 प्रतिशत ही सिंचित है।

Wednesday, July 9, 2014

ISIS से लड़ने के लिए इराकी महिलाएं ले रहीं AK-47 चलाने की ट्रेनिंग

इराक के कई प्रमुख क्षेत्रों पर कब्‍जा जमा चुके सुन्‍नी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से लोहा लेने के लिए अब म‍हिलाएं भी मैदान में उतर चुकी हैं। राजधानी बगदाद की महिलाएं एके-47 जैसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रही हैं।ISIS से लड़ने के लिए इराकी महिलाओं ने उठाए हथियार, ले रहीं AK-47 चलाने की ट्रेनिंगबगदाद में खजूर के एक बगीचे में महिलाओं को हथियार चलाने और आतंकियों द्वारा शहर पर हमला किए जाने की स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें, हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेती इराकी महिलाएं।

Sunday, July 6, 2014

इराक से सुरक्षित लौटे और 117 भारतीय, पर आईएसआईएस के हमले में गई एक की जान

 इराक में चल रहे गृहयुद्ध के चलते खतरे में पड़े 117 और भारतीय सोमवार तड़के सुरक्षित दिल्‍ली लौट गए, लेकिन यूपी के बहराइच का राजेश कुमार अब कभी नहीं लौट सकेगा। इराक से सुरक्षित लौटे और 117 भारतीय, पर आईएसआईएस के हमले में गई एक की जान
खबर के मुताबिक, राजेश कुमार एक राजगीर थे, जो 6 मई को गालि‍ब अली नाम के एजेंट के जरिए इराक गए थे। राजेश के पिता जगदीश के मुताबिक, राजेश इसलिए इराक गए थे READ MORE

बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा: जानिए कल रेल बजट में क्‍या हो सकते हैं अहम एलान

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होते ही महंगाई को लेकर विपक्षी सदस्‍यों ने हंगामा किया और प्रश्‍नकाल नहीं चलने दिया। 14 अगस्त तक चलने वाले बजट सत्र में मंगलवार को रेल बजट, बुधवार को आर्थिक सर्वेक्षण और बृहस्पतिवार को आम बजट पेश किया जाएगा। आज इसकी शुरुआत में ही हंगामा होनेबजट सत्र शुरू होते ही हंगामा: जानिए कल रेल बजट में क्‍या हो सकते हैं अहम एलाननेता प्रतिपक्ष के सवाल पर नाराज कांग्रेस इस मामले में सरकार से दो-दो हाथ करने के मूड में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने यह कह कर इस विवाद को भड़का दिया है कि लोकसभा की स्पीकर नेता प्रतिपक्ष पर निर्णय करते समय भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  READ MORE

Saturday, July 5, 2014

दिल्ली में दिन की उमस भरी शुरूआत, बारिश की संभावना

दिल्ली में आज दिन की शुरूआत उमस के साथ हुई, हालांकि दिन में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से एक  डिग्री अधिक  है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्यिसस तक  पहुंच सकता है।



दिल्ली में दिन की उमस भरी शुरूआत, बारिश की संभावना
 
विभाग के एक  अधिकारी ने कहा, सुबह 8.30 बजे तक  दिल्ली में 0.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि आद्रता का स्तर 64 फीसदी था। पूरे दिन आंशिक  तौर पर बादल छाए रह सकते हैं तथा शहर के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ISIS की बढ़ती ताकत से अल-कायदा परेशान, कर सकता है 9/11 जैसा आतंकी हमला

सीरिया व इराक में आईएसआईएस के बढ़ते आतंक को देखते हुए कुख्यात आतंकी संगठन अल-कायदा चिंतित है और अपने खतरनाक मंसूबों से दुनिया में एक बार फिर आतंक कायम करना चाहता है। खबरों के अनुसार, अल-कायदा ऐसे विस्फोटक बना रहा है, जो एयरपोर्ट स्कैनर्स की पकड़ में नहीं आएंगे। अल-कायदा इनका इस्तेमाल भविष्य में कर सकता है।

ISIS की बढ़ती ताकत से अल-कायदा परेशान, कर सकता है 9/11 जैसा आतंकी हमला

सिक्युरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, संपत्ति व हमले करने की क्षमता के मामले में फिलहाल अल-कायदा आईएसआईएस से मुकाबला नहीं कर सकता।

आगे की स्लाइड्स में देखिए, कुछ दिन पहले रक्का में  आईएसआईएस आतंकियों द्वारा निकाली गई परेड की तस्वीरें, जिसमें उन्हें शक्ति प्रदर्शन करते देखा जा सकता है।

Friday, July 4, 2014

जब शीला थीं सीएम, तो बंगले में लगे थे 31 एसी, 15 कूलर और 25 हीटर

शीला दीक्षित जब दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं, तो उनके सरकारी बंगले 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर 31 एसी, 15 डेजर्ट कूलर और 25 हीटर लगे थे। यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से हुआ है।

जब शीला थीं सीएम, तो बंगले में लगे थे 31 एसी, 15 कूलर और 25 हीटर 

शीला के इस बंगले में अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रह रहे हैं। चुनावों में हार के बाद उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया है। हालांकि मनमोहन के लिए भी इस बंगले की साज-सज्जा और फर्नीचर में बदलाव किए गए लेकिन उन्होंने यह खर्च तय सीमा में किया। 

ISIS के कब्जे में फंसी भारतीय नर्स ने कहा- बहुत हुआ, अब हमारे लिए कफन भेज दो

इराक में आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा बंधक बनाई गईं 46 भारतीय नर्सों ने भारत सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, नर्सों ने कहा है कि उनके देश की सरकार ने कार्रवाई करने में काफी वक्‍त बर्बाद कर दिया।
ISIS के कब्जे में फंसी भारतीय नर्स ने कहा- बहुत हुआ, अब हमारे लिए कफन भेज दो
आईएसआईएस द्वारा तिकरित से बंधक बनाई गई नर्सें मोसुल पहुंच गई हैं और सुरक्षित हैं। सुन्नी आतंकियों की एक टीम बस से नर्सों को लेकर मोसुल पहुंची।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए इराक का ताजा हाल

Thursday, July 3, 2014

इराक में फंसी भारतीय नर्सों को 'अपने गढ़' में ले जाना चाहते हैं ISIS आतंकी, पढ़ें आपबीती

 इराक के कई इलाकों पर कब्‍जा जमा चुके सुन्‍नी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने तिकरित में फंसी 46 भारतीय नर्सों को मोसुल ले जाने की कोशिश की, लेकिन नर्सों ने इससे इनकार कर दिया। ये नर्सें पिछले कई दिनों से तिकरित के एक अस्पताल में फंसी हुई हैं।
इराक में फंसी भारतीय नर्सों को 'अपने गढ़' में ले जाना चाहते हैं ISIS आतंकी, पढ़ें आपबीती
नर्सों के अनुसार, खुद को नई सरकार के प्रतिनिधि बताने वाले सभी लोगों ने काले रंग के कपड़े पहने थे और उनके हाथों में बंदूकें थी। उन्होंने नर्सों को बताया कि अस्पताल में रुकना सुरक्षित नहीं है  
आगे की स्लाइड्स में तस्वीरों के जरिए देखें इराक का ताजा हाल

Wednesday, July 2, 2014

सुनंदा केस: गृह मंत्री से मिले दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने भी मंगवाई रिपोर्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्‍नी सुनंदा पुष्‍कर की मौत के मामले में नया टि्वस्‍ट आ गया है। सुनंदा का पोस्‍टमार्टम करने वाले डॉक्‍टरों की टीम की अगुवाई करने वाले सुधीर गुप्‍ता ने आरोप लगाया है कि उन पर पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट बदलने के लिए दबाव बनाया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद स्वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने मामले में एम्‍स डायरेक्‍टर से जानकारी मांगी है
सुनंदा केस: गृह मंत्री से मिले दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने भी मंगवाई रिपोर्ट
ऑल इंडिया इं‍स्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) के फोरेंसिक साइंसेज डिपार्टमेंट के हेड डॉ सुधीर गुप्‍ता ने इस बाबत सेंट्रल एडमिनिस्‍ट्रेटिव ट्रिब्‍यूनल में एक हलफनामा दाखिल किया है। इसमें उन्‍होंने दावा किया है कि पूर्व केंद्रीय स्वास्‍थ्‍य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने उन पर 'गैर पेशेवर रवैया' 
आगे की स्‍लाइड में जानिए, कैसे करीब आए सुनंदा और थरूर
 

Tuesday, July 1, 2014

पीएम मोदी ने अंग्रेजी में पहली बार क्‍यों दिया भाषण, जानिए

 सोमवार को पीएसएलवी सी23 के सफल लॉन्‍च (देखें- लॉन्‍च से जुड़ी तस्‍वीरें) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजी में भाषण क्‍यों दिया? आम तौर पर हिंदी में भाषण देने वाले और विदेशी मेहमानों के साथ भी हिंदी में ही बातचीत करने वाले मोदी का अंग्रेजी में भाषण देना हैरान करने वाला था। READ MORE 
पीएम मोदी ने अंग्रेजी में पहली बार क्‍यों दिया भाषण, जानिए

बीजेपी ने की महंगाई का ठीकरा यूपीए पर फोड़ने की तैयारी, जनता के बीच पहुंचेगे एमपी

बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मंहगाई को लेकर लगातार हो रहे सरकार विरोधी प्रचार पर लगाम कसने की योजना बनाई है। पार्टी ने तय किया है कि वह अपने सांसदों और राज्य इकाईयों के जरिए मंहगाई पर सरकार के पक्ष को लोगों तक पहुंचाएगी। इसके अलावा पार्टी एक रणीनीति के तहत, यूपीए कार्यकाल में लिए गए निर्णयों पर मंहगाई का ठीकरा फोड़ सकती है। READ MORE 
बीजेपी ने की महंगाई का ठीकरा यूपीए पर फोड़ने की तैयारी, जनता के बीच पहुंचेगे एमपी 

 
 

Blogger news

Blogroll

About