इराक में आईएसआईएस के आतंकियों ने कथित तौर पर उस जज को अगवा करके
फांसी पर चढ़ा दिया, जिसने सद्दाम हुसैन को मौत की सजा सुनाई थी। इराक के
इस पूर्व तानाशाह सद्दाम के कभी करीबी रहे इब्राहिम अल दौरी के फेसबुक अकाउंट से यह दावा किया गया है।
इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स ने अल-दौरी के अकाउंट के हवाले से दावा
किया कि सद्दाम को फांसी की सजा सुनाने वाले जज रऊफ अब्दुल रहमान का अपहरण
हुआ है। बता दें कि दौरी 2003 में इराक पर अमेरिका के हमले तक इराकी कमांड
काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन थे। वह इराक के प्रतिबंधित बाथ पार्टी के भी
नेता थे।
No comments:
Post a Comment