मेजबान ब्राजील ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में स्टार खिलाड़ी नेमार
के जोरदार प्रदर्शन की बदौलत कैमरून को 4-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ
ही ब्राजील ने नॉकआउट में जगह बना ली। विजेता ब्राजील की ओर से नेमार ने दो
गोल किए, जबकि फ्रेड और लुईस रोजा ने एक-एक गोल किए। नॉकआउट
ब्राजील ने टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में क्रोएशिया को 3-1 से
करारी शिकस्त दी थी, वहीं दूसरा मुकाबला मैक्सिको के साथ ड्रॉ खेला था।
नेमार ने पहले मैच में दो गोल दागे थे। इसके बाद अब कैमरून के खिलाफ 2 गोल
किए। इस प्रकार वे अब चार गोलों के साथ सर्वश्रेष्ठ स्कोरर की लिस्ट में
टॉप पर पहुंच गए हैं।
No comments:
Post a Comment