रेलवे किराए में बढ़ोतरी के बाद नरेंद्र मोदी सरकार जल्द ही दूसरा झटका दे सकती है। माना जा रहा है
कि प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि का फैसला इसी हफ्ते हो सकता है।
उधर, सरकार ने सोमवार को चीनी पर आयात शुल्क बढ़ा दिया। इसकी वजह से चीनी
की कीमत में 3 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी से रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुलाकात की। यह
तीन दिन में उनकी दूसरी मुलाकात थी। मोदी ने शुक्रवार को देश में बिजली की
स्थिति पर पांच घंटे चर्चा की थी। इसके बाद रविवार को उन्होंने प्रधान को
फिर बुलाया। वित्त मंत्री अरुण जेटली भी बैठक में शामिल हुए। READ MORE
No comments:
Post a Comment