गर्मी ने समूचे राजस्थान को झुलसा कर रख दिया है। समूचा प्रदेश
गुरुवार को लू के थपेड़ों से झुलस गया। जोधपुर में पारा बढ़कर 46.6 डिग्री
सेल्सियस पर पहुंच गया।मारवाड़ में फलौदी लगातार दूसरे दिन भी 48.5 डिग्री सेल्सियस पर तपता
रहा। नागौर में तेज गर्मी से 3 बुजुर्गों और पाली में एक महिला की मौत हो
गई। बाड़मेर और जैसलमेर सहित संभाग के अन्य स्थानों पर भीषण गर्मी से लोग
बेहाल रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment