Monday, June 30, 2014

जल्‍द ही बीएसपी, एनसीपी और सीपीआई से छिन सकता है राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा!

लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिली जबर्दस्‍त जीत का साइड इफेक्‍ट अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) पर होने वाला है। ये तीनों पार्टियां राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा खो सकती हैं। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने दो हफ्ते पहले ही इन तीनों दलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है
जल्‍द ही बीएसपी, एनसीपी और सीपीआई से छिन सकता है राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा! 
किसी पार्टी को निम्‍न तीन नियमों में से कम से कम एक पूरा करने के आधार पर राष्‍ट्रीय पार्टी का तमगा दिया जाता है। पहला, पार्टी को कम से कम चार राज्यों में 6 फीसदी वोट हासिल हुआ हो। दूसरा, लोकसभा की कुल सीटों में से 2 फीसदी सीटें कम से कम तीन राज्यों से मिली हों।  READ MORE

चीन ने नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और जम्‍मू-कश्‍मीर के बड़े हिस्‍से पर जताया अपना हक

चीन ने सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उकसावे वाला कदम उठाया है। चीन ने एक नया नक्शा जारी कर अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के एक बड़े हिस्से पर अपना दावा जताया है। यह नक्शा अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुआ है। नक्शा ऐसे समय में सामने आया है जब उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी चीन की यात्रा पर हैं।
चीन ने नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और जम्‍मू-कश्‍मीर के बड़े हिस्‍से पर जताया अपना हक 
चीन इससे पहले भी अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा जताता रहा है, जिसे लेकर कई बार द्विपक्षीय संबंधों में तल्खी आ चुकी है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार आने के बाद यह पहला मौका है, जब चीन ने विवादित नक्शा जारी किया है।  READ MORE
 

Friday, June 27, 2014

आंध्र प्रदेश में गेल की पाइपलाइन में विस्‍फोट: 14 लोगों की मौत, 10 बुरी तरह झुलसे

शुक्रवार की सुबह आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन) की साइट के पास गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिडेट) की पाइपलाइन में हुए विस्‍फोट के चलते 14 लोग मारे गए। 10 लोग बुरी तरह झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि 13 शव दुर्घटनास्‍थल से निकाले गए,
आंध्र प्रदेश में गेल की पाइपलाइन में विस्‍फोट: 14 लोगों की मौत, 10 बुरी तरह झुलसे

Wednesday, June 25, 2014

शाहरुख खान का ड्राइवर नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार


 शाहरुख खान के ड्राइवर को एक नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर राजेंद्र गौतम उर्फ पिंटू मिश्रा ने जिस लड़की के साथ दुष्‍कर्म किया है वह अभिनेत्री संगीता बिजलानी की नौकरानी है। राजेंद्र ने उसे किसी अच्‍छी जगह काम दिलाने का झांसा देकर उससे रेप किया। पीडि़ता की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया था और गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
शाहरुख खान का ड्राइवर नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तारपुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजेंद्र मुंबई में साकीनाका का निवासी है। पीडि़ता बांद्रा में रहती है और वह पिछले करीब आठ महीने से संगीता बिजलानी के यहां काम करती थी। मूल रूप से वह लातूर की रहने वाली है। पीडि़ता अपनी इस नौकरी से खुश नहीं थी  READ MORE

सरकार के 30 दिन: 'उम्‍मीद तोड़ने पर' मोदी, बीजेपी के खिलाफ कोर्ट में PIL, पीएम ने की बैठक

26 मई को नरेंद्र मोदी को पीएम बने एक महीना पूरा हुआ। मोदी के चाहने वालों की मानें तो इस एक महीने के वक्‍त में मोदी ने सरकारी कामकाज का तरीका ही बदल दिया। लेकिन, उनके आलोचक उन्‍हें अदालत तक घसीट ले गए। महंगाई सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है
सरकार के 30 दिन: 'उम्‍मीद तोड़ने पर' मोदी, बीजेपी के खिलाफ कोर्ट में PIL, पीएम ने की बैठक
मोदी और भाजपा ने ''अच्छे दिन आने वाले हैं'' का कैंपेन चला कर चुनाव जीता है। यह ''वादा तोड़ने'' के आरोप में ऑल इंडिया एंटी-करप्शन एंड सिटीजन्स वेलफेयर कोर कमेटी ने बांबे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। READ MORE

Tuesday, June 24, 2014

नेमार के कमाल से ब्राजील ने कैमरून को रौंदा, नॉकआउट में चिली से होगी भिड़ंत

मेजबान ब्राजील ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में स्टार खिलाड़ी नेमार के जोरदार प्रदर्शन की बदौलत कैमरून को 4-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ ही ब्राजील ने नॉकआउट में जगह बना ली। विजेता ब्राजील की ओर से नेमार ने दो गोल किए, जबकि फ्रेड और लुईस रोजा ने एक-एक गोल किए। नॉकआउट
नेमार के कमाल से ब्राजील ने कैमरून को रौंदा, नॉकआउट में चिली से होगी भिड़ंत
 ब्राजील ने टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में क्रोएशिया को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी, वहीं दूसरा मुकाबला मैक्सिको के साथ ड्रॉ खेला था। नेमार ने पहले मैच में दो गोल दागे थे। इसके बाद अब कैमरून के खिलाफ 2 गोल किए। इस प्रकार वे अब चार गोलों के साथ सर्वश्रेष्ठ स्कोरर की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।
 

महिलाओं को मिल सकती है इनकम टैक्‍स में ज्‍यादा छूट, बुलेट ट्रेन का तोहफा भी मुमकिन

सरकार ने 8 जुलाई को रेल बजट और 10 जुलाई को आम बजट पेश करने का फैसला किया है। पीएम मोदी की ओर से कड़े कदम उठाए जाने की बात कहे जाने के बावजूद आम लोगों को कई तरह की रियायत देने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, वित्तमंत्री अरुण जेटली वर्ष 2014-15 के आम बजट में नौकरीपेशा महिलाओं को बड़ी राहत दे सकते हैं।
महिलाओं को मिल सकती है इनकम टैक्‍स में ज्‍यादा छूट, बुलेट ट्रेन का तोहफा भी मुमकिनसूत्रों के अनुसार, सरकार देश के कर  (टैक्स) ढांचे में बदलाव की योजना बना रही है। इसके तहत सरकार पुरुषों की न्यूनतम आयकर छूट (दो लाख रुपये) को बढ़ाकर तीन लाख कर सकती है। वहीं, सरकार नौकरीपेशा महिलाओं को खास छूट देने के मूड में है।  READ MORE

सद्दाम को फांसी की सजा सुनाने वाले जज को ISIS आतंकियों ने उतारा मौत‍ के घाट

इराक में आईएसआईएस के आतंकियों ने कथित तौर पर उस जज को अगवा करके फांसी पर चढ़ा दिया, जिसने सद्दाम हुसैन को मौत की सजा सुनाई थी। इराक के इस पूर्व तानाशाह सद्दाम के कभी करीबी रहे इब्राहिम अल दौरी के फेसबुक अकाउंट से यह दावा किया गया है।
सद्दाम को फांसी की सजा सुनाने वाले जज को ISIS आतंकियों ने उतारा मौत‍ के घाट 
 इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्‍स ने अल-दौरी के अकाउंट के हवाले से दावा किया कि सद्दाम को फांसी की सजा सुनाने वाले जज रऊफ अब्‍दुल रहमान का अपहरण हुआ है। बता दें कि दौरी 2003 में इराक पर अमेरिका के हमले तक इराकी कमांड काउंसिल के डिप्‍टी चेयरमैन थे। वह इराक के प्रतिबंधित बाथ पार्टी के भी नेता थे।

साईं बाबा का विरोध करने पर शिरडी में शंकराचार्य के खिलाफ केस, बनारस में फूंका गया पुतला

शिरडी के साईं बाबा को मांसाहारी और लुटेरा कहते हुए उनकी पूजा को हिंदू धर्म को बांटने की साजिश बताने वाले शंकराचार्य स्‍वामी स्‍वरूपानंद सरस्‍वती के खिलाफ साईं भक्‍तों ने शिरडी में केस दर्ज करवाया है। केस धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए दर्ज करवाया है। उधर, सरस्‍वती के बयान से नाराज

साईं बाबा का विरोध करने पर शिरडी में शंकराचार्य के खिलाफ केस, बनारस में फूंका गया पुतला 
शंकराचार्य ने मंगलवार को अपनी बात को सही ठहराते हुए साईं बाबा पर नए तरीके से हमला बोला। सरस्‍वती ने एक टीवी चैनल को इंटरव्‍यू में कहा कि यह गलत प्रचार किया जा रहा है कि साईं मंदिर में मुसलमान भी जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि एक अरब हिंदुओं को भ्रमित किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा  READ MORE 

Monday, June 23, 2014

कड़वी दवा का दूसरा डोज? चीनी होगी महंगी, गैस की कीमतों में भी इसी हफ्ते बढ़ोतरी मुमकिन

रेलवे क‍िराए में बढ़ोतरी के बाद नरेंद्र मोदी सरकार जल्‍द ही दूसरा झटका दे सकती है। माना जा रहा है कि प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि का फैसला इसी हफ्ते हो सकता है। उधर, सरकार ने सोमवार को चीनी पर आयात शुल्‍क बढ़ा दिया। इसकी वजह से चीनी की कीमत में 3 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
कड़वी दवा का दूसरा डोज? चीनी होगी महंगी, गैस की कीमतों में भी इसी हफ्ते बढ़ोतरी मुमकिन 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुलाकात की। यह तीन दिन में उनकी दूसरी मुलाकात थी। मोदी ने शुक्रवार को देश में बिजली की स्थिति पर पांच घंटे चर्चा की थी। इसके बाद रविवार को उन्होंने प्रधान को फिर बुलाया। वित्त मंत्री अरुण जेटली भी बैठक में शामिल हुए। READ MORE

Saturday, June 21, 2014

पाकिस्तान: प्रेमी से मिलने गई 20 साल की युवती का गैंगरेप, पेड़ पर टंगा मिला शव

पाकिस्तान में बदायूं गैंगरेप जैसा ही एक मामला सामने आया है। बीस साल की युवती की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई और शव को पेड़ से टांग दिया गया। पाकिस्तान की पुलिस के मुताबिक, पंजाब प्रांत के लय्याह में तीन युवकों ने युवती को शिकार बनाया।
पाकिस्तान: प्रेमी से मिलने गई 20 साल की युवती का गैंगरेप, पेड़ पर टंगा मिला शवसीनियर पुलिस अफसर सआदत अली चौहान का कहना है, 'करीब 22 सालों की सर्विस में मैंने पहली बार ऐसा केस देखा है, जिसमें युवती का इतनी बेरहमी से रेप किया गया हो।' पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'इस तरह के मामले हमने भारत में देखे हैं, लेकिन पाकिस्तान में पहले कभी नहीं देखा।'  READ MORE
 

क्‍यों और कैसे किए थे बोधगया में सीरियल बम धमाके, जानिए

पिछले साल सात जुलाई को बोधगया में हुए सीरियल बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड बताए जा रहे आतंकी हैदर अली और मुजीबुल्लाह अंसारी ने पूछताछ में एनआईए को कई बातें बताई हैं। बोधगया में पूछताछ के बाद दोनों को रांची ले जाया गया है।
क्‍यों और कैसे किए थे बोधगया में सीरियल बम धमाके, जानिए
औरंगाबाद के मदनपुर का रहने वाला हैदर  विस्फोट के लिए 6 माह से तैयारी कर रहा था। हैदर बम लेकर रांची से बस द्वारा दोमुहान पहुंचा था। फिर वहां से पैदल बोधगया गया। चार साथियों के साथ मिलकर देर रात उसने अलग-अलग जगहों पर बम प्‍लांट किया  READ MORE

इराक से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीतीः लाशों के नीचे छिपकर बचाई जान

हिंसाग्रस्त इराक के धार्मिक केंद्र कर्बला और नजफ से लौटे भारतीय मुस्लिम श्रद्धालुओं ने दर्दभरी आपबीती सुनाई है। मुस्लिम यात्रियों का कहना कि वे मौत से मुंह से वापस आए हैं। यात्रियों का कहना है कि बंधक बनाने के लिए तलाश कर रहे आतंकियों की नजरों से बचने के लिए कुछ लोगों को लाशों के नीचे भी छिपना पड़ा।
इराक से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीतीः लाशों के नीचे छिपकर बचाई जान 
इराक से लौटे जफर हसन नकवी, उनकी पत्नी अंदालीब नकवी और बेटी ऐमा इराक के दृश्यों को याद करके सिहर उठते हैं। वे बताते हैं कि आतंकी महिलाओं को भी बेहद भयावह तरीके से मौत के घाट उतर रहे थे। यही नहीं, किशोरों को भी नहीं बख्शा गया। उनके रास्ते में जो भी आता, उसे वे मार देते। जफर बताते हैं, 'सही समय पर सुरक्षा बलों के पहुंच जाने के कारण ही हम बच पाए।  READ MORE

Friday, June 20, 2014

FIFA WC: कैमरून पर धमाकेदार जीत से क्राेएशिया की उम्मीदें कायम

20वें फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के एक मुकाबले में क्रोएशिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कैमरून को 4-0 से पराजित किया। क्रोएशिया को पहले मुकाबले में ब्राजील के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। यह उसका दूसरा मुकाबला है। इस जीत के बाद टूर्नामेंट में क्रोएशिया की उम्मीदें कायम हैं।
FIFA WC: कैमरून पर धमाकेदार जीत से क्राेएशिया की उम्मीदें कायम
ग्रुप के इस मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाड़ी पूरी तरह छाए रहे। शुरुआती बढ़त लेने के बाद उनके फॉरवर्ड को अंत तक बांधे रखा और एक भी गोल नहीं लगाने दिया। इस धमाकेदार जीत की बदौलत क्रोएशिया की अंडर-16 में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। आगे क्लिक कर देखें, मैच की चुनिंदा तस्वीरें

SHO ने तोड़ा पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा, सिक्‍युरिटी में लगे अधिकारियों को धमकाया

दिल्‍ली पुलिस के एक एसएचओ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को धत्‍ता बताने और सुरक्षा अधिकारियों से बहस करने का मामला सामने आया है। हौज खास थाने के एसएचओ नीरज कुमार पर आरोप है कि बुधवार शाम उन्‍होंने न सिर्फ प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़ा, बल्कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी की
SHO ने तोड़ा पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा, सिक्‍युरिटी में लगे अधिकारियों को धमकाया
यह वाकया बुधवार रात करीब 8.10 बजे तब हुआ, जब लुटियंस जोन के रेस कोर्स रोड और सफदरजंग रोड चौराहे पर प्रधानमंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसीपी (पीएम सुरक्षा) विमल कुमार ने सफदरजंग रोड पर एक तेज रफ्तार से आती हुई कार देखी। उन्‍होंने कार को रुकने का


इराक में फंसे भारतीय ने सुनाई दास्‍तान- मजे के लिए लोगों को मार रहे हैं ISIS के आतंकी

 इराक में अगवा किए गए 40 भारतीयों से अब तक भी संपर्क नहीं साधा जा सका है। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने उनसे मिलने गए कुछ भारतीयों के परिवारवालों को भरोसा दिलाया है कि हालात बेहतर होते ही उन्‍हें सुरक्षित वापस ले आया जाएगा। लेकिन, वहां के हालात फिलहाल बेहतर होने के आसार नहीं दिख रहे।
इराक में फंसे भारतीय ने सुनाई दास्‍तान- मजे के लिए लोगों को मार रहे हैं ISIS के आतंकी
सैन्‍य सलाहकार भेजेंगे ओबामा: आतंकवादियों के हमलों से जूझ रहे इराक में सैन्‍य कार्रवाई नहीं करने की बात कहने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने अब ऐसे संकेत दे दिए हैं कि अमेरिका वहां सीमित सैन्‍य कार्रवाई कर सकता है। ओबामा ने गुरुवार को घोषणा की कि अमेरिका इराक की मदद के लिए 300 सैन्‍य सलाहकारों को वहां भेजेगा।

Wednesday, June 18, 2014

अटल-आडवाणी ने कांग्रेस के जिस कदम को बताया था लोकतंत्र पर हमला, उसी राह पर BJP

केंद्र में सत्‍ता परिवर्तन के बाद भाजपा द्वारा पूर्ववर्ती सरकार की तरफ से नियुक्‍त किए गए कई राज्‍यपालों को हटाने संबंधी संकेत देने के बाद से ही राजनीति गरम है। कई राज्‍यपाल जहां इस्‍तीफा दे चुके हैं वहीं कई इस्‍तीफा नहीं देने पर अड़ गए हैं। हालांकि, कांग्रेस ने 2004 में जब एनडीए सरकार की तरफ से नियुक्‍त राज्‍यपालों को हटाया था
अटल-आडवाणी ने कांग्रेस के जिस कदम को बताया था लोकतंत्र पर हमला, उसी राह पर BJP?
 कांग्रेस नेतृत्‍व वाली यूपीए सरकार ने 2004 में पूर्ववर्ती एनडीए सरकार द्वारा नियुक्‍त उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल विष्‍णुकांत शास्‍त्री, हरियाणा के बाबू परमानंद, गोवा के केदारनाथ शाहनी और गुजरात के कैलाशपति मिश्र को हटा दिया था।  READ MORE
 
 
 

इराक में मोदी की पहली बड़ी परीक्षा: 40 अगवा भारतीयों को कैसे छुड़ाएगी सरकार, सबको है इंतजार

 इराक संकट के मद्देनजर विदेशी मोर्चे पर मोदी सरकार पहली बड़ी परीक्षा से गुजर रही है। इराक के शहर मोसूल में आईएसआईएस द्वारा कथित तौर पर अगवा किए गए 40 भारतीयों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अगवा भारतीयों के परिवार का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पंजाब से दिल्‍ली आकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेगा
इराक में मोदी की पहली बड़ी परीक्षा: 40 अगवा भारतीयों को कैसे छुड़ाएगी सरकार, सबको है इंतजार
भारत आईएसआईएस से संपर्क करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। इसके तहत उसने सद्दाम हुसैन के शासनकाल में काम कर चुके सैन्‍य अधिकारियों से मदद मांगी है। सूत्र बताते हैं कि सद्दाम की सेना में काम कर चुके ये लोग  आगे देखें- इराक में अगवा किए गए भारतीयों के परिजनों की तस्‍वीरें और जानें उनका हाल...

Monday, June 9, 2014

आतंकवादियों से आजाद हुआ कराची एयरपोर्ट, 26 की मौत

पाकिस्‍तान के सबसे व्‍यस्‍त एयरपोर्ट में से एक कराची स्थित जिन्‍ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार देर रात कुछ आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। इनके और पाक सुरक्षा बलों के बीच करीब साढ़े 5 घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें 13 नागरिकों की मौत हो गई। दस आतंकवादी भी ढेर कर दिए गए।
PHOTOS: आतंकवादियों से आजाद हुआ कराची एयरपोर्ट, 26 की मौत 
पुलिस की यूनिफॉर्म में आए ये आतंकवादी मशीनगन और रॉकेट लॉन्‍चरों से लैस थे। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पाक के सभी एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, भारत में भी सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया।   

Saturday, June 7, 2014

भाजपा नेता का दावा- मुंडे का पार्टी में होता था अपमान, छोड़ना चाहते थे बीजेपी

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के बारे में पार्टी के महाराष्‍ट्र यूनिट के एक नेता ने विवादित दावा किया है। महाराष्‍ट्र विधान परिषद् में भाजपा के विधान पार्षद पांडुरंग फुंडकर का कहना है कि गोपीनाथ मुंडे पार्टी के अंदर संघर्ष कर रहे थे
भाजपा नेता का दावा- मुंडे का पार्टी में होता था अपमान, छोड़ना चाहते थे बीजेपी? 
महाराष्ट्र संसदीय मामलों के मंत्री हर्षवर्द्धन पाटिल द्वारा मुंडे के योगदान पर सदन में चर्चा के दौरान फुंडकर ने कहा, 'मुंडे हर कदम पर संघर्ष कर रहे थे। एक बार वह बीजेपी छोड़ने वाले थे, लेकिन मैंने इसका विरोध किया। उन्हें कई बार अपमानित होना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी पार्टी को समर्पित कर दी थी 

मोदी इफेक्‍ट: पहली बार नीतीश पर बागियों का सीधा हमला, पार्टी बनाने की धमकी

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद जदयू में भड़की बगावत की आग लगातार सुलग रही है। इसकी वजह से नीतीश कुमार को मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देना पड़ा और जीतन राम मांझी नए सीएम बनाए गए। मांझी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद जदयू में भड़की नाराजगी की ज्वाला और धधकी। अब इसने नीतीश कुमार को अपने लपेटे में ले लिया है
मोदी इफेक्‍ट: पहली बार नीतीश पर बागियों का सीधा हमला, पार्टी बनाने की धमकी 
ज्ञानू, पूनम देवी, मदन सहनी, रविंद्र राय और राजू सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जदयू की फजीहत का एकमात्र जिम्मेदार नीतीश का 'अहंकार' है। नीतीश ने बिना किसी से पूछे भाजपा से रिश्ता तोड़ा। नतीजा जनता ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। प्रेस कांफ्रेंस से पहले विधायकों ने पूनम के घर बैठक की। बागियों का दावा है आगे पढ़ें- सीधे नीतीश पर पहली बार हमला करते हुए बागियों ने क्‍या कहा

Friday, June 6, 2014

भारत के इस शहर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, जानें देश के सबसे गर्म शहरों का हाल

गर्मी ने समूचे राजस्थान को झुलसा कर रख दिया है। समूचा प्रदेश गुरुवार को लू के थपेड़ों से झुलस गया। जोधपुर में पारा बढ़कर 46.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।मारवाड़ में फलौदी लगातार दूसरे दिन भी 48.5 डिग्री सेल्सियस पर तपता रहा। नागौर में तेज गर्मी से 3 बुजुर्गों और पाली में एक महिला की मौत हो गई। बाड़मेर और जैसलमेर सहित संभाग के अन्य स्थानों पर भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे।
भास्कर न्यूज 
भारत के इस शहर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, जानें देश के सबसे गर्म शहरों का हाल 
बीकानेर में दिन भर लू के थपेड़ों से झुलसते लोगों के लिए शाम को आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी से उमस बढ़ गई। दोपहर एक बजे से छाए बादलों के बाद भी दिन का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

Blogger news

Blogroll

About