Wednesday, February 12, 2014

MNS AGITATION IN MAHARASHTRA, NEWS IN HINDI.

पुणे/मुंबई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आह्वान के बाद बुधवार को पूरे महाराष्ट्र में टोल विरोधी आंदोलन शुरू हो गया है। इसके तहत रास्‍ता रोका जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। राज्‍य भर में मनसे कार्यकर्ताओं और नेताओं की धरपकड़ हो रही है। पार्टी प्रमुख राज ठाकरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी रिहाई के लिए पत्‍नी शर्मिला ठाकरे ने आरसीएफ पुलिस स्‍टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई की सड़को पर तोड़फोड़ की। हालांकि, ठाकरे ने कहा था कि वह शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे। कार्यकर्ताओं के उग्र विरोध के बाद राज ठाकरे को कुछ ही देर में रिहा कर दिया गया और मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने उन्‍हें गुरुवार को बातचीत के लिए बुलाया। इसके बाद मनसे ने अपना आंदोलन स्‍थगित कर दिया।
 
http://www.bhaskar.com/article/MH-PUN-mns-agitation-in-maharashtra-4519594-PHO.html
 
 
इससे पहले मुंबई के चेम्बूर इलाके से राज ठाकरे को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। वह अपने घर से आंदोलन में शामिल होने के लिए वाशी नाका जा रहे थे। तभी उन्‍हें पकड़ लिया गया। राज ठाकरे के साथ पुलिस ने विधायक बाला नादगांवकर,नितिन सरदेसाई, प्रवीण देवकर और शालिनी ठाकरे को भी पकड़ा। 

2 comments:

  1. read मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आह्वान के बाद बुधवार को पूरे महाराष्ट्र में टोल विरोधी आंदोलन शुरू हो गया है। इसके तहत रास्‍ता रोका जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.quick.maharashtranews

    ReplyDelete
  2. read पार्टी प्रमुख राज ठाकरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी रिहाई के लिए पत्‍नी शर्मिला ठाकरे ने आरसीएफ पुलिस स्‍टेशन के बाहर प्रदर्शन किया

    install https://play.google.com/store/apps/details?id=com.quick.breakingnews

    ReplyDelete

 

Blogger news

Blogroll

About