नई दिल्ली. तेलंगाना बिल पेश करने के दौरान गुरुवार को लोकसभा
में सांसद द्वारा कथित रूप से चाकू निकालने और मिर्च पाउडर छिड़कने की घटना
पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि सदन में मौजूद सभी सांसदों
को मारने की साजिश थी। लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने इस मसले पर कार्रवाई
करते हुए हंगामा करने वाले 17 सांसदों को पांच दिन के लिए सस्पेंड कर दिया
है। इनमें एल. राजगोपाल, एम. वेणुगोपाल और जगनमोहन रेड्डी शामिल हैं। उधर,
नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा है कि उनकी पार्टी अब सरकार के साथ
कोई सहयोग नहीं करेंगीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बुलाए जाने पर उन्होंने सलाह दी थी कि पहले रेल बजट पारित कराया जाए, अंदरूनी विरोध शांत किया जाए और तब तेलंगाना बिल पेश किया जाए। सुषमा बोलीं, 'बुला कर सलाह मांगते हैं और मानते हैं नहीं। इसलिए अब हम कोई सहयोग नहीं करेंगे।'
लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना का मुद्दा इतना गरमाया कि गुरुवार को भारत के संसदीय इतिहास में एक काला अध्याय लिख गया। सरकार ने विरोध, मारपीट, मिर्च पाउडर के छिड़काव जैसी घटनाओं के बीच अलग तेलंगाना बनाने का बिल पेश करने की औपचारिकता पूरी की। इसका विरोध करने वाले सांसद मारपीट पर उतारू हो गए। तोड़फोड़ की। कांग्रेस से निकाले गए विजयवाड़ा से सांसद एल. राजगोपाल ने मिर्च का पाउडर छिड़क दिया। आंध्र के सांसद एम. वेणुगोपाल पर चाकू निकालने का आरोप है। हालांकि, उनका कहना है कि उन्होंने माइक तोड़ी थी और उसे ही हाथ में लिया था, जिसे चाकू बताया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment