नई दिल्ली. सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में
लापता बताए जा रहे नौसेना के दो अफसरों की मौत की पुष्टि हो गई है। नौसेना
ने उनके परिवार वालों को इसकी खबर दे दी है। बताया जाता है कि दोनों
अफसरों की पनडुब्बी के कंपार्टमेंट में जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हुई।
इनके नाम लेफ्टिनेंट कमांडर कपिश मुवल और लेफ्टिनेंट मनोरंजन कुमार हैं।
एक और इस्तीफा?
हादसे की वजह से नौसेना प्रमुख के इस्तीफे के बाद एक और इस्तीफा संभव
है। वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा भी इस्तीफा दे सकते हैं। एडमिरल शेखर नौसेना
के पश्चिमी कमान के प्रमुख हैं। बुधवार शाम को एडमिरल डीके जोशी ने नौसेना प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। रक्षा मंत्री ने तत्काल उनका इस्तीफा मंजूर भी
कर लिया। हालांकि, नैतिकता के आधार पर दिए गए इस इस्तीफे के बाद अब ये
सवाल उठने लगे हैं कि क्या रक्षा मंत्री एके एंटनी को भी इस्तीफा नहीं देना
चाहिए? भाजपा ने इसकी मांग भी कर दी है।

No comments:
Post a Comment