Tuesday, March 11, 2014

NAXAL ATTACK ON CRPF IN CHHATTISGARH:LATEST HINDI NEWS

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र में मंगलवार को नक्‍सलियों ने बड़ा हमला कर कर दिया, इस हमले में 15 जवान शहीद हो गए और एक आम नागरिक की भी मौत हो गई। एडीजी (नक्सल आॅपरेशन) आरके विज ने दैनिक भास्‍कर से बातचीत में 16 मौतों की पुष्टि की है। उनके मुताबिक नक्‍सली हमले में 11 सीआरपीएफ के जवान, 4 जिला पुलिस बल के जवान और एक आम नागरिक को जान गंवानी पड़ी है। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/c-16-658304-NOR.html
 
सुकमा से जगदलपुर के बीच में नेशनल हाईवे का निर्माण चल रहा है। इसमें लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी को सुरक्षा देने के लिए निकली सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम को नक्सलियों ने निशाना बनाया। एके 47 समेत अन्य अत्याधुनिक हथियारों से लैस 200 से ज्यादा नक्सली आसपास के खेतों, पेड़ों के ऊपर और उनके पीछे छिपे हुए थे। जवानों के पास आते ही नक्सलियों ने सामने चल रहे 15 जवानों की टीम पर हमला किया। दूसरी टीम करीब 50 मीटर पीछे थी, जिसे नक्सलियों की दूसरी पार्टी ने फायरिंग करके रोके रखा। ताकि वे आगे न बढ़ पाएं।
 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About