Wednesday, March 5, 2014

LOK SABHA 2014 ELECTION SCHEDULES NEWS IN HINDI

नई दिल्ली. आगामी लोकसभा चुनाव नौ चरणों में संपन्‍न कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने 58 पन्‍नों का कार्यक्रम छपवाया है। बुधवार को  मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर तारीखों का एलान किया। इसके साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त संपत कुमार ने बताया कि इम्तिहान और मौसम को ध्‍यान में रख कर चुनाव की तारीखें तय की गई हैं। लोकसभा चुनावों के साथ ही आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम विधानसभा के चुनाव भी होंगे। 
 
 
lok sabha election news in hindi bhaskar.com
 
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने इस बात पर जोर दिया कि यह नौ चरणों में संपन्‍न होने वाला चुनाव नहीं है, बल्कि नौ तारीखों में संपन्‍न होगा और पूरी प्रक्रिया 72 दिन में ही पूरी हो जाएगी। पिछले चुनाव की तुलना में तीन दिन कम में ही। 
 
सबसे पहले 9 मार्च की तारीख को रखिए याद 
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया कि कई लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं। उनके लिए एक और मौका है। 9 मार्च (रविवार) को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोग बूथ लेवल के अफसर के पास फॉर्म जमा करा सकते हैं।
 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About