Friday, February 28, 2014

BJP Is Eyeing 14.2% Population Of Dalit-Mahadalit In Bihar With LJP!

नई दिल्ली. राजनीति में अपनी प्रासंगिकता तलाश रहे लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) सुप्रीमो रामविलास पासवान और केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए बेकरार बीजेपी के बीच गठबंधन हो गया है। पासवान से गठबंधन के पीछे बीजेपी की नजर देश के कुल वोट में से दलित समाज से आने वाले 17 प्रतिशत वोट और बिहार में दलित और महादलितों की कुल 14.2 फीसदी आबादी पर है।
               14% वोटर्स पर नजर, जानें बीजेपी-पासवान की दोस्ती का असर

Thursday, February 27, 2014

SINDHURAKSHAK SUBMARINE BLAST: NATIONAL NEWS IN HINDI



नई दिल्ली. सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में लापता बताए जा रहे नौसेना के दो अफसरों की मौत की पुष्टि हो गई है। नौसेना ने उनके परिवार वालों को इसकी खबर दे दी है। बताया जाता है कि दोनों अफसरों की पनडुब्बी के कंपार्टमेंट में जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हुई। इनके नाम लेफ्टिनेंट कमांडर कपिश मुवल और लेफ्टिनेंट मनोरंजन कुमार हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-after-admiral-dk-joshi-resignation-question-why-shouldnt-antony-too-resign-4534299-NOR.html
 
 
एक और इस्‍तीफा? 
हादसे की वजह से नौसेना प्रमुख के इस्‍तीफे के बाद एक और इस्तीफा संभव है। वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा भी इस्तीफा दे सकते हैं। एडमिरल शेखर नौसेना के पश्चिमी कमान के प्रमुख हैं। बुधवार शाम को एडमिरल डीके जोशी ने नौसेना प्रमुख के पद से इस्‍तीफा दे दिया था। रक्षा मंत्री ने तत्‍काल उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया। हालांकि, नैतिकता के आधार पर दिए गए इस इस्तीफे के बाद अब ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या रक्षा मंत्री एके एंटनी को भी इस्तीफा नहीं देना चाहिए? भाजपा ने इसकी मांग भी कर दी है।
 

Friday, February 21, 2014

सेना-सरकार के बीच नहीं है भरोसे की कमी- रिटायर ले. जनरल के कयास पर रक्षा मंत्री का जवाब

 नई दिल्‍ली. तीन सप्‍ताह पहले ही सेना से रिटायर हुए लेफ्ट‍िनेंट जनरल ए.के. चौधरी के दावे को रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने खारिज किया है। डीजीएमओ रहे चौधरी ने कहा था कि संभव है कि सेना और सरकार के बीच भरोसे की कमी हो। एंटनी ने कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं थी।
सेना-सरकार के बीच नहीं है भरोसे की कमी- रिटायर ले. जनरल के कयास पर रक्षा मंत्री का जवाब 
चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है कि जनवरी 2012 में सेना की दो टुकड़ी नियमित अभ्‍यास के दौरान दिल्‍ली की ओर कूच कर गई थी और इसे लेकर यूपीए सरकार के शीर्ष नेतृत्‍व में हड़कंप मच गया था। उन्‍होंने कहा कि तब के रक्षा सचिव शशि कांत शर्मा ने उन्‍हें आधी रात के करीब बुलाया और कहा, 'वह तुरंत सत्‍ता शीर्ष पर बैठे लोग से मिल कर आए हैं और वे चिंतित हैं।
read more at http://www.bhaskar.com/national/ 

Thursday, February 20, 2014

आशुतोष को टिकट देने के खिलाफ 'आप' वॉलंटियर्स का प्रदर्शन!

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। आशुतोष को चांदनी चौक से लोकसभा टिकट देने के विरोध में आम आदमी पार्टी के करीब पचास वॉलंटियर्स ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। तिलक लेन मार्ग स्थित केजरीवाल के आवास पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने 'बाहरी' लोगों को टिकट देने का आरोप लगाया। हालांकि, 'आप' ने बयान जारी कर कहा कि प्रदर्शनकारी आम आदमी पार्टी के वॉलंयिटर नहीं है। 'आप' प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा, 'हमारे वॉलंटियर कपिल सिब्बल के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार चाहते थे और हमने यही किया। जो लोग इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर  रहे हैं वे हमारे वॉलंटियर नहीं हैं।'
आशुतोष को टिकट देने के खिलाफ 'आप' वॉलंटियर्स का प्रदर्शन!इससे पहले दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को दिल्‍ली हाईकोर्ट से एक के बाद एक तीन झटके मिले । पहले मामले में फरीदाबाद के सांसद अवतार सिंह भड़ाना की मानहानि की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केजरीवाल को नोटिस जारी किया। हाईकोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 6 मई को करेगा। भड़ाना ने केजरीवाल के खिलाफ एक करोड़ रुपए का मानहानि का दावा ठोंका है। बात दें, कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

Saturday, February 15, 2014

ARVIND KEJRIWAL QUITS OVER JAN LOKPAL BILL, LATEST HINDI NEWS.

नई दिल्‍ली. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी 23 फरवरी से हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां आयोजित करेगी।
वहीं, बीजेपी ने भी आगे की रणनीति की घोषणा करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरने पर बैठेगी। यह धरना प्रदर्शन जंतर-मंतर पर 16-18 फरवरी तक चलेगा। वहीं दिल्ली की सरकार के इस्तीफे के बाद उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट और केजरीवाल का इस्तीफा भेज दिया है।उन्होंने दिल्ली विधानसभा को निलंबित रखने की सिफारिश की है। 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/UT-DEL-NEW-arvind-kejriwal-delhi-assembly-president-rule-latest-news-4522538-PHO.html
 
 
'आप' बोली- कांग्रेस और बीजेपी मिलकर चलाएं सरकार
आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने शनिवार को बीजेपी-कांग्रेस पर गठबंधन का आरोप लगाया और कहा कि ये दोनों पार्टियां आपस में मिलकर दिल्‍ली में सरकार बना लें। 'आप' की बैठक के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस 'हम 40 हैं' का नारा देती हैं। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के 32 और कांग्रेस के 8 विधायक अब एक होकर दिल्‍ली में सरकार बना लें। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी झाड़ू चलाओ अभियान के तहत 23 फरवरी को हरियाणा में पहली रैली करेगी। वहीं 'आप' के अन्‍य नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि 'आप' ने पिछली सरकार के घोटालों को लेकर जो एफआईआर दर्ज कराई है, उनकी जांच ईमानदारी से होनी चाहिए।
 
 

Friday, February 14, 2014

NEWS IN HINDI FOR JAN LOKPAL BILL.

नई दिल्ली.  दिल्ली विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही जनलोकपाल बिल पर हंगामा हो गया है। लेकिन खूब हंगामे के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में दिल्ली जनलोकपाल बिल पेश कर दिया। स्पीकर ने बिल पर चर्चा की अनुमति भी दे दी। इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी के विधायक हो-हल्ला करते हुए स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। 
http://www.bhaskar.com/article/UT-DEL-NEW-arvind-kejriwal-jan-lokpal-bill-in-delhi-assembly-latest-news-4521571-PHO.html
इससे पहले, सदन में  एलजी की विधानसभा स्पीकर को लिखी गई चिट्ठी को सदन में रखने की मांग कर रहे बीजेपी विधायकों ने भी खूब बवाल किया। बीजेपी की मांग के चलते स्पीकर ने सदन में एलजी की चिट्ठी को पढ़कर सुनाया। इसके बाद बीजेपी स्पीकर पर दबाव में काम करने का आरोप लगाने लगी।

Thursday, February 13, 2014

TELANGANA LOKSABHA BILL: NEWS IN HINDI.

नई दिल्‍ली.  तेलंगाना बिल पेश करने के दौरान गुरुवार को लोकसभा में सांसद द्वारा कथित रूप से चाकू निकालने और मिर्च पाउडर छिड़कने की घटना पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्‍ला ने कहा है कि सदन में मौजूद सभी सांसदों को मारने की साजिश थी। लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने इस मसले पर कार्रवाई करते हुए हंगामा करने वाले 17 सांसदों को पांच दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। इनमें  एल. राजगोपाल, एम. वेणुगोपाल और जगनमोहन रेड्डी शामिल हैं। उधर, नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्‍वराज ने कहा है कि उनकी पार्टी अब सरकार के साथ कोई सहयोग नहीं करेंगीं।

http://www.bhaskar.com/article/NAT-telangana-bill-loksabha-4520744-NOR.html


उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बुलाए जाने पर उन्‍होंने सलाह दी थी कि पहले रेल बजट पारित कराया जाए, अंदरूनी विरोध शांत किया जाए और तब तेलंगाना बिल पेश किया जाए। सुषमा बोलीं, 'बुला कर सलाह मांगते हैं और मानते हैं नहीं। इसलिए अब हम कोई सहयोग नहीं करेंगे।'
लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना का मुद्दा इतना गरमाया कि गुरुवार को भारत के संसदीय इतिहास में एक काला अध्‍याय लिख गया। सरकार ने विरोध, मारपीट, मिर्च पाउडर के छिड़काव जैसी घटनाओं के बीच अलग तेलंगाना बनाने का बिल पेश करने की औपचारिकता पूरी की। इसका विरोध करने वाले सांसद मारपीट पर उतारू हो गए। तोड़फोड़ की। कांग्रेस से निकाले गए विजयवाड़ा से सांसद एल. राजगोपाल ने मिर्च का पाउडर छिड़क दिया। आंध्र के सांसद एम. वेणुगोपाल पर चाकू निकालने का आरोप है। हालांकि, उनका कहना है कि उन्‍होंने माइक तोड़ी थी और उसे ही हाथ में लिया था, जिसे चाकू बताया जा रहा है।

Wednesday, February 12, 2014

MNS AGITATION IN MAHARASHTRA, NEWS IN HINDI.

पुणे/मुंबई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आह्वान के बाद बुधवार को पूरे महाराष्ट्र में टोल विरोधी आंदोलन शुरू हो गया है। इसके तहत रास्‍ता रोका जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। राज्‍य भर में मनसे कार्यकर्ताओं और नेताओं की धरपकड़ हो रही है। पार्टी प्रमुख राज ठाकरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी रिहाई के लिए पत्‍नी शर्मिला ठाकरे ने आरसीएफ पुलिस स्‍टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई की सड़को पर तोड़फोड़ की। हालांकि, ठाकरे ने कहा था कि वह शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे। कार्यकर्ताओं के उग्र विरोध के बाद राज ठाकरे को कुछ ही देर में रिहा कर दिया गया और मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने उन्‍हें गुरुवार को बातचीत के लिए बुलाया। इसके बाद मनसे ने अपना आंदोलन स्‍थगित कर दिया।
 
http://www.bhaskar.com/article/MH-PUN-mns-agitation-in-maharashtra-4519594-PHO.html
 
 
इससे पहले मुंबई के चेम्बूर इलाके से राज ठाकरे को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। वह अपने घर से आंदोलन में शामिल होने के लिए वाशी नाका जा रहे थे। तभी उन्‍हें पकड़ लिया गया। राज ठाकरे के साथ पुलिस ने विधायक बाला नादगांवकर,नितिन सरदेसाई, प्रवीण देवकर और शालिनी ठाकरे को भी पकड़ा। 

Monday, February 10, 2014

DELHI ASSEMBLY ELECTION RAMBEER SHAUKEEN, ARVIND KEJRIWAL, SHOAIB IQBAL LATEST NEWS IN HINDI.

नई दिल्‍ली. किसी भी कीमत पर जनलोकपाल बिल पारित करवाने पर अड़े दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उपराज्‍यपाल (एलजी) नजीब जंग से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद निकले केजरीवाल ने बताया कि एलजी बिल पर कानून मंत्रालय की राय लेंगे। इस बीच, ऐसी खबर आ रही है कि जनलोकपाल बिल पर केजरीवाल को एक कदम आगे बढ़ने का मौका दिया जा सकता है। उन्‍हें विधानसभा में बिल पेश करने की इजाजत दी जा सकती है, लेकिन जब इसे राष्‍ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा तब मंजूरी रोक ली जाएगी।
 
http://www.bhaskar.com/article/UT-DEL-NEW-delhi-assembly-election-rambeer-shaukeen-arvind-kejriwal-shoaib-iqbal-latest-new-4517498-.html
 
 
1984 दंगा मामला: जांच के लिए होगा SIT का गठन
 
उपराज्‍यपाल ने सोमवार को 1984 सिख दंगों की जांच के लिए SIT गठित करने की केजरीवाल की मांग मान ली। जनलोकपाल बिल पर उन्‍होंने केजरीवाल को नसीहत दी है कि वे संविधान के तहत काम करें।
 
 

Blogger news

Blogroll

About