Wednesday, September 18, 2013

बलात्‍कार रोकने के लिए हिमाचल के स्‍कूलों में दिया जाएगा सेक्‍स संबंधी ज्ञान

बलात्‍कार रोकने के लिए हिमाचल के स्‍कूलों में दिया जाएगा सेक्‍स संबंधी ज्ञान
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अगले साल से सेक्‍स एजुकेशन की शुरुआत करने के लिये कमर कस ली है। हिमाचल में पिछले 10 साल से इस मुद्दे पर बहस हो रही थीं, लेकिन अब इसकी राह में अटके रोड़े दूर हो गये हैं। शैक्षणिक सत्र 2014-15 से छात्रों को नौवीं कक्षा में सेक्स के बारे में जागरूक करने के लिये शिक्षा दी जाएगी।
हिमाचल सरकार का मानना है कि टीनएजर्स को सेक्‍स एजुकेशन देने से रेप की घटनाओं पर लगाम लगेगी और छात्रों की सोच में भी बदलाव आएगा। हिमाचल सरकार के इस फैसले को एनसीईआरटी समेत सभी जगहों से हरी झंडी मिल गई है। 
ईश देओल ने कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी 
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने दिल्ली गैंगरेप पर कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। ईशा ने लड़कियों को नसीहत देते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते समय कपड़ों का चयन बेहतर करें, जबकि अपनी सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस में कराटे जैसी कला भी सीखे, ताकि छेड़खानी करने वालों को ऑन द स्पॉट जवाब दे सकें। ईशा ने ये बातें छग के रायगढ़ में चल रहे चक्रधर समारोह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।  

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About