नई दिल्ली. आखिरकार लंबी उठापटक के बाद बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस पर नीतीश कुमार ने कहा है- विनाश काले विपरीत बुद्धि। नीतीश ने कहा कि उन्हें यह आशंका (मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाने की) पहले से थी और इससे बीजेपी को कुछ हासिल नहीं होगा।
बिहार के मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश अवसरवादी हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश अहंकार की भाषा में बात कर रहे हैं। उन्होंने उन पर पीएम बनने के लिए कांग्रेस की चाटुकारिता करने का आरोप लगाया और कहा कि देवगौड़ा, गुजराल की तरह पीएम बनने के लिए नीतीश कांग्रेस के चरणों में गिर रहे हैं। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि नीतीश केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को छोड़ने के लिए उनके घर तक जाते हैं।
- आडवाणी ने राजनाथ को चिट्ठी लिख कर जताई नाराजगी
No comments:
Post a Comment