नई दिल्ली। गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी को आखिरकार भाजपा ने
आखिरकार पीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने
महीनों तक मंथन के बाद यह फैसला लिया और साफ कर दिया कि भाजपा मिशन 2014 के
लिये अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है। हालांकि, मोदी के
लिये रास्ता अब भी आसान नहीं है। उन्हें अब भी कई मोर्चों पर लड़ना है।
पार्टी के भीतर विरोध, कट्टर हिंदू छवि, गुजरात दंगों के दाग ये ऐसी
चुनौतियां हैं, जिनसे मोदी को दो-दो हाथ करने होंगे। ऐसे में सबसे बड़ा
सवाल ये है कि क्या मोदी पार्टी को एकजुट करने में सफल रहेंगे, मुस्लिमों
को वह कैसे रिझाएंगे, बिखरते एनडीए को संवारने के लिये क्या उनके पास कोई
रणनीति है, आखिर क्या है मोदी और भाजपा का गेमप्लान? आइये जानते हैं
दिल्ली फतह करने के लिये मोदी के तरकश में कौन से तीर हैं और क्या है
उनकी रणनीति?
No comments:
Post a Comment