Monday, October 21, 2013

अब बात नहीं, पाकिस्‍तान को देना होगा करारा जवाब: उमर

नई दिल्ली. पाकिस्तान पिछले कई महीनों से जम्मू-कश्मीर में सीजफायर तोड़ रहा है और दहशतगर्दों को भारत की सीमा में घुसाने की साजिश कर रहा है। आलम यह है कि बीती रात 3 बजे तक एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से गोलियां चलती रहीं। (...तो क्‍या सेना ने देश से बोला झूठ? जवाब जानने के लिए रक्षा मंत्री ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग)
 
 
 
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के खिलाफ रुख कड़ा करने का इशारा करते हुए कहा है, 'शांति कभी एकतरफा नहीं हो सकती। हम बिना कोई जवाब दिए हमेशा हमले झेलने वाले की स्थिति में नहीं रह सकते। अगर पाकिस्तान सीजफायर तोड़ना जारी रखता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।' शहीद पुलिसकर्मियों के एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'अगर वे (पाकिस्तानी) सीजफायर तोड़ते हैं तो हम सिर्फ शब्दों से उनको जवाब नहीं देंगे। हमें कोई और रास्ता ढूंढना होगा। बॉर्डर पर रहने वाले हमारे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। हमें भी इसका जवाब देना आता है लेकिन अब तक हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। हम नहीं चाहते हैं कि आम लोगों को परेशानी हो। लेकिन सीजफायर तोड़ा जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
 
 
 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About