रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन से संपर्क रखने के आरोप में डीएसपी
रैंक के तीन पुलिस अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। रांची पुलिस तीनों से
पूछताछ करेगी। जिन्हें नोटिस भेजा गया है, उनमें नगरऊंटारी के डीएसपी
सुरजीत कुमार, तोरपा के एसडीपीओ अनुदीप सिंह व देवघर के एसडीपीओ अनिमेष
नैनथानी शामिल हैं।
रांची पुलिस के अधिकारी तीनों डीएसपी से रंजीत के साथ उनके संबंध के बारे
में पूछताछ करेंगे। जरूरत पड़ने पर उनके बयान भी दर्ज किये जायेंगे। यह बात
सामने आयी है कि डीएसपी सुरजीत कुमार बचपन से ही रंजीत को जानते थे।
उन्हें रंजीत की शादी में पैसे उड़ाते देखा गया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment