Friday, August 29, 2014

रंजीत उर्फ रकीबुल पुलिस कस्टडी में, तारा का दावा-15 विधायक थे उसके संपर्क में

 शूटर तारा शाहदेव ने अपने पति और 'लव जिहाद' के आरोपी रकीबुल हसन खान उर्फ रंजीत सिंह कोहली को कोर्ट ने ३ दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा। इस बीच, तारा ने रकीबुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तारा का कहना है कि रंजीत उर्फ रकीबुल के संपर्क झारखंड के कुछ मंत्रियों और अफसरों से हैं
रंजीत उर्फ रकीबुल पुलिस कस्टडी में, तारा का दावा-15 विधायक थे उसके संपर्क में
रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल का संपर्क झारखंड-बिहार के कई जज और दो दर्जन से अधिक डीएसपी से होने की बात सामने आ रही है। रंजीत के मोबाइल को कॉल डिटेल की जांच में पुलिस को पता चला है कि वह कई जजों के संपर्क में था। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।    
आगे पढ़ें, सरकार बनाने के सपने देखने लगा था रकीबुल

चाची को भगा ले गया भतीजा तो पंचायत ने चाचा को दिया आदेश- रख लो उसकी बीवी

हापुड़ जिले स्थित एक गांव की पंचायत ने अजीबोगरीब फरमान सुनाया है। यहां एक शख्‍स कथित तौर पर अपनी चाची को भगा ले गया, जिसके बाद पंचायत ने चाचा को आदेश दिया कि वह अपने भतीजे की बीवी को अपने पास रख ले। पंचायत ने यह भी कहा कि अगर चाचा ने यह आदेश नहीं माना तो उसे गांव छोड़ना होगा। इसके बाद चाचा ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई
चाची को भगा ले गया भतीजा तो पंचायत ने चाचा को दिया आदेश- रख लो उसकी बीवी
मामला यूपी के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव का है। यहां सतीश सैनी नाम के युवक की शादी मेरठ की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। युवती को कथित तौर पर सतीश के भतीजे सोनू से प्‍यार हो गया। सोनू शादीशुदा है।   
आगे की स्‍लाइड में देख‍िए: मामले से संब‍ंधित तस्‍वीर 

नाबालिग प्रेमी जोड़े को जहर दिया, तलवारों से काटा और शवों को नहर किनारे फेंका

पंजाब के अमृतसर जिले जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लड़की के परिजनों ने प्रेमी जोड़े को पहले जहर दिया और फिर तलवारों से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शवों को एक नहर के किनारे फेंक दिया गयानाबालिग प्रेमी जोड़े को जहर दिया, तलवारों से काटा और शवों को नहर किनारे फेंका15 साल की गुरप्रीत कौर अौर 19 के लवप्रीत सिंह का गांव में आस-पास ही घर है। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। रविवार को दोनों भाग कर गुज्जरपुरा में लवप्रीत की बहन के घर आ गए थे। इस पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। परिजन लड़की को यह कहकर वापस घर ले गए कि उसकी लवप्रीत से शादी करवा देंगे।  READ MORE

रेल मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस बोली, मैं मां बनने वाली हूं

रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली कन्नड़ अभिनेत्री मैत्रेयी ने दावा किया है कि वह कार्तिक के बच्चे की मां बनने वाली हैं। मैत्रेयी ने यह भी कहा कि कार्तिक उनसे शादी कर चुका है। एक्ट्रेस ने गौड़ा के बेटे से संबंधों की पूरी कहानी खुद बयां की और यह भी स्वीकारा कि वह कांग्रेसी है। इस मामले में पुलिस कार्तिक से पूछताछ कर सकती है।रेल मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस बोली, मैं मां बनने वाली हूं
मैत्रेयी ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में माना कि वह कांग्रेस की सदस्य हैं। मैत्रेयी ने कहा, "मेरे परिवार का कांग्रेस से पुराना रिश्ता रहा है। मैं भी दो-तीन साल पहले कांग्रेस की सदस्य बनी थी, लेकिन करियर की व्यस्तताओं के कारण पार्टी से दूर रही। मैंने केस इसलिए किया,
आगे की स्लाइड में पढ़ें कन्नड़ अभिनेत्री ने जो कहा, उनके ही शब्दों में...

Thursday, August 28, 2014

मोदी के पीएम बनने के बाद एनडीए को पहला झटका: हजकां ने तोड़ा नाता, शिवसेना अलर्ट

विधानसभा चुनावों से ऐन पहले हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) ने बीजेपी के साथ तीन साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया है। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने गुरुवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बीजेपी को धोखेबाज पार्टी करार देते हुए कहा,

मोदी के पीएम बनने के बाद एनडीए को पहला झटका: हजकां ने तोड़ा नाता, शिवसेना अलर्टविधानसभा चुनावों से ऐन पहले हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) ने बीजेपी के साथ तीन साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया है। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने गुरुवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बीजेपी को धोखेबाज पार्टी करार देते हुए कहा, आगे पढ़ें, एक हिंदू लड़की के बदले 100 मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाने की बात कहने वाले योगी आदित्यनाथ को मिली यूपी उपचुनाव में प्रचार की कमान.

उत्तराखंड बाढ़ में अनाथ हुई 10 साल की बच्ची से रेप, 13 महीने तक भटकती रही

उत्तराखंड में पिछले साल जून में आई बाढ़ में अनाथ होने के बाद 13 महीने से भटक रही  10 साल बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टिहरी में 10 साल की पीड़ित बालिका के साथ रेप की बात तब सामने आई जब उसे देहरादून में बाल निकेतन भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। बाल निकेतन जाने से पहले उसका मेडिकल कराया गया।
उत्तराखंड बाढ़ में अनाथ हुई 10 साल की बच्ची से रेप, 13 महीने तक भटकती रही पीड़ित बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने कहा कि उसके पिता खच्चर चलाने के साथ ही खेती का काम भी करते थे। आपदा के दिन वह खच्चर के साथ जंगल गई थी।   
आगे की 10 स्लाइडों में तस्वीरों में देखिए, उत्तराखंड में पिछले साल आई बाढ़ की तबाही

'लव जिहाद': जज के साथ प्‍लेन में दिल्‍ली भागी थी आरोपी रंजीत की मां, पूर्व डीजीपी ने बुक कराई सीट

नेशनल शूटर तारा शाहदेव के पति रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन और उसकी मां कौशल रानी उर्फ कौशर परवीन से जुड़ा नया खुलासा सामने आया है। पुलिस का कहना है कि उस‍की गिरफ्त से बचने के लिए रकीबुल की मां 24 अगस्त को एक सेशंस जज के साथ विमान में रांची से दिल्‍ली गई  थी।

'लव जिहाद': जज के साथ प्‍लेन में दिल्‍ली भागी थी आरोपी रंजीत की मां, पूर्व डीजीपी ने बुक कराई सीटरकीबुल ने बहुत ही कम समय में बड़े-बड़े लोगों से दोस्ती गांठ अपना रसूख कायम कर लिया था। बुधवार को द्वारका कोर्ट में मां के साथ पेशी के दौरान रंजीत उर्फ रकीबुल ने  बताया था कि वह रांची में विवाद गहराने पर ट्रेन से दिल्ली भाग आया था, जबकि उसकी मां एक जज के साथ विमान से दिल्‍ली आई थीं
आगे देखें नामकुम थाने में रंजीत कोहली की और तस्वीरें साथ में एयरपोर्ट पर रंजीत के आने से पहले कैसी थी गहमागहमी

Wednesday, August 27, 2014

पत्‍नी को जबरन मुसलमान बनाने पर अड़े रंजीत ने पुलिस को दिखाई मंत्रियों से संपर्क की धौंस

राष्‍ट्रीय स्‍तर की निशानेबाज तारा शाहदेव से शादी करने के बाद उन्‍हें इस्‍लाम कबूल नहीं करने पर वेश्‍यावृत्ति  करवाने की धमकी देने के आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन खान के मंत्रियों और अफसरों से करीबी संबंध होने की बात सामने आई है।
पत्‍नी को जबरन मुसलमान बनाने पर अड़े रंजीत ने पुलिस को दिखाई मंत्रियों से संपर्क की धौंस
रंजीत का कहना है कि वह शुरू से हिंदू है और सिख पंथ को मानता है। मंगलवार रात दिल्‍ली में पुलिस के हत्‍थे चढ़े रंजीत और उसकी मां कौशल्या रानी कोहली उर्फ कौसर परवीन से पूछताछ में कई और बातें सामने आने की उम्‍मीद है। इन दोनों पर तारा ने आरोप लगाया है कि वे उन्‍हें प्रताडि़त करते थे और इस्‍लाम कबूल नहीं करने पर वेश्‍यावृत्ति करवाने की धमकी देते थे।
 आगे की स्लाइड्स पर देखें तारा व रंजीत की शादी की तस्वीर और रांची में रंजीत का आलीशान घर

कश्‍मीर के बिना बातचीत से पाकिस्‍तान का इनकार, मुशर्रफ ने दिखाई परमाणु ताकत की धौंस

पाक‍िस्‍तान ने बुधवार को कहा कि भारत और उसके बीच तब तक बातचीत नहीं हो सकती, जब तक कश्‍मीर मुद्दे पर चर्चा न हो। पाकिस्‍तान सरकार के सूचना विभाग की तरफ से यह बयान दिया गया। उधर, पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति रिटायर्ड जनरल परवेज मुशर्रफ ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला।
कश्‍मीर के बिना बातचीत से पाकिस्‍तान का इनकार, मुशर्रफ ने दिखाई परमाणु ताकत की धौंस 

मुशर्रफ ने एक पाकिस्‍तानी चैनल पर कहा, 'मैं मोदी साहब के बारे में कुछ कहना चाहता हूं। आपको उनकी सरकार के रवैए पर ध्‍यान देना चाहिए। जब आप मोदी साहब की असलियत पर ध्‍यान देंगे तो पाएंगे कि वह मुसलमान और पाकिस्‍तान विरोधी हैं। इस बात में कोई शक नहीं है  READ MORE

Tuesday, August 26, 2014

नाबालिग से रेप, धर्म बदलवा कर किया निकाह और बच्‍चा होने पर कराई दूसरी शादी

हरियाणा के सोनीपत में नर्सरी में काम करने वाली नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद भी आरोपी ने अपने दोस्‍तों से उसका बलात्‍कार करवाया और दोबारा उसका निकाह अपनी बहन के जेठ के साथ करा दिया। आरोपी पहले से चार बच्‍चों का बाप है। पीड़िता का आरोपी से पांच माह का एक बच्चा भी है।
नाबालिग से रेप, धर्म बदलवा कर किया निकाह और बच्‍चा होने पर कराई दूसरी शादी 
आरोप के मुताबिक बंदेपुर के रहने वाले मुन्ना ने हरियाणा के ही बहादुरगढ़ के एक धार्मिक स्थल में धर्म परिवर्तन कराकर शादी की। बाद में सहारनपुर ले जाकर अपने दोस्तों से भी उसका बलात्कार कराया। लड़की मूल रूप से यूपी के प्रतापगढ़ की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं हैं। पिता निधन से पहले यहीं एक स्कूल में काम करते थे।  आगे की स्लाइड में पढ़ें, पीड़ित लड़की की आपबीतीः कई लोगों ने किया रेप

Monday, August 25, 2014

अगर युद्ध हुआ तो 20 दिन में खत्म हो जाएगा भारत का गोला-बारूद

पाकिस्तान से सटी भारतीय सीमा पर लगातार गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। रविवार रात को भी जम्मू के चार सेक्टरों में बीएसएफ की 35 चौकियों पर हमला किया गया। यहां हैरानी की बात यह है कि युद्ध के हालात में भारत के लिए मुश्किल स्थिति खड़ी हो सकती है।

अगर युद्ध हुआ तो 20 दिन में खत्म हो जाएगा भारत का गोला-बारूद
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इस स्थिति से वाकिफ है, लेकिन गोला-बारूद की कमी पिछले छह महीनों से जस की तस बनी हुई है। बताया जा रहा है कि 39 ऑर्डिनेंस फैक्टरियों से धीमे उत्पादन की वजह से ऐसे हालात पैदा हुए हैं। सूत्रों का कहना है,  आगे की स्लाइड में देखें, पाकिस्तान की ओर से जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में किए जा हमलों से संबंधित तस्वीरें

उपचुनाव: बीजेपी पर भारी पड़ी लालू-नीतीश की जोड़ी, 10 में से 6 सीटें महागठबंधन को

 लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की दोस्‍ती बिहार की जनता को रास आ गई है। राज्‍य विधानसभा उप चुनाव के नतीजों से तो कम से कम यही लगता है। सोमवार को आए नतीजों के मुताबिक, राज्य में 10 सीटों पर उपचुनाव में आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस के महागठबंधन को 6 सीटें मिली हैं,
उपचुनाव: बीजेपी पर भारी पड़ी लालू-नीतीश की जोड़ी, 10 में से 6 सीटें महागठबंधन को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए खुशखबरी के बीच उन्‍हें इलाज के लिए मुंबई जाना पड़ा है। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी गए हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें हार्ट सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, पार्टी प्रवक्ता मनोज झा का कहना है    
गे की स्लाइड में तस्वीरों में देखिए, बिहार में वोटों की गिनती से जुड़ी तस्‍वीरें

Thursday, August 21, 2014

उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा मोदी सरकार से जवाब

पद नहीं छोड़ने पर अड़े उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल अजीज कुरैशी मोदी सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। कुरैशी ने खुद को पद से हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी
उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा मोदी सरकार से जवाब 

अजीज की याचिका पर चीफ जस्टिस आर एम लोढ़ा की बेंच सुनवाई कर रही है। अपनी अर्जी में अजीज ने गृह सचिव के उस फोन कॉल को 'पद की अवहेलना वाला' और 'दुस्‍साहसी कदम' करार दिया है जिसमें कथित तौर पर उनसे पद छोड़ने को कहा गया था। READ MORE

AAP समर्थकों की केजरीवाल को धमकी- स्‍वराज पर हमसे खुली बहस करें, वरना खोलेंगे पोल

आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल जिस स्‍वराज की हमेशा बात करते हैं, उसी मुद्दे पर उन्‍हें डिबेट करने का चैलेंज मिला है। यह चैलेंज दिया है 'आप' वॉलंटियर एक्‍शन मंच (एवीएएम) ने जिसे पार्टी का असंतुष्‍ट ग्रुप माना जाता है। ग्रुप ने इसके लिए 24 अगस्‍त का दिन तय किया है और यह भी कहा है कि अगर पार्टी के प्रतिनिधि डिबेट में शामिल नहीं हुए तो वह नेताओं का पोल खोलेगी।AAP समर्थकों की केजरीवाल को धमकी- स्‍वराज पर हमसे खुली बहस करें, वरना खोलेंगे पोलएवीएएम द्वारा केजरीवाल को लिखे गए लेटर में कहा गया, 'वॉलंटियर्स ने फिर से अच्‍छे वक्‍त के सपने देखने शुरू कर दिए थे। वे बौद्धिक लोग नहीं हैं, इसलिए नेतृत्‍व के लिए उनकी आस आप पर थी। जब आपने उनसे कहा था कि स्‍वराज कैसे उनकी दुनिया बदल देगा, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। आगे की स्‍लाइड्स में जानें तीन उन नेताओं के बारे में जो पार्टी में रहते हुए केजरीवाल के लिए बने परेशानी का सबब

Wednesday, August 20, 2014

भाजपाइयों और मीडियाकर्मियों में झड़प के बीच वाराणसी में खुला मोदी का दफ्तर

 बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने बुधवार को उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भारी भीड़ के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों में झड़प हो गई। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हालात काबू किए।  इसके बाद शाह ने कार्यालय पहुंच कर पूजन-अर्चन किया।
भाजपाइयों और मीडियाकर्मियों में झड़प के बीच वाराणसी में खुला मोदी का दफ्तर
राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शिव शरण पाठक को इस ऑफिस का प्रभारी बनाया गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पाठक ने बीजेपी की तरफ से प्रचार किया था। आगे देखें शाह के वाराणसी दौरे से जुड़ी कुछ तस्‍वीरें

पाकिस्‍तान ने किया उलटा वार, कहा- भारत ने जुलाई से अब तक 57 बार किया सीजफायर का उल्‍लंघन

पाकिस्‍तानी हाई कमिश्‍नर के जम्‍मू-कश्‍मीर के अलगाववादी नेताओं से मुलाकात पर भारत द्वारा कड़ा रुख अपनाए जाने के बाद भी पड़ोसी मुल्‍क के तेवरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। बीते दो दिन से अलगाववादी नेताओं से मुलाकात कर रहे पाकिस्‍तान  के हाई कमिश्‍नर अब्‍दुल बासित ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारत ने सीमा पर जुलाई से अभी तक 57 बार सीजफायर का उल्‍लंघन किया है,
पाकिस्‍तान ने किया उलटा वार, कहा- भारत ने जुलाई से अब तक 57 बार किया सीजफायर का उल्‍लंघन
उधर, पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता तसनीम असलम ने भी कहा था कि पाकिस्तान भारत का गुलाम नहीं है जो उसको खुश करने के लिए हर कदम उठाए। पाकिस्‍तान एक आजाद देश है। 

Tuesday, August 19, 2014

अंतिम वक्‍त पर बदल दिया जाता है मोदी का रास्‍ता, इस्‍तेमाल होता है नकली काफिला

आतंकवादियों के बढ़ते खतरे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं। अब जब भी वह सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले होते हैं, तो उससे पहले दो रास्‍ते तय किए जाते हैं और उनके काफिले के अलावा एक डमी (नकली) काफिला भी साथ चलता है। पहले ऐसा सिर्फ आपात स्थिति में ही किया जाता था। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्‍तान टाइम्‍स ने इस बारे में रिपोर्ट दी है
अंतिम वक्‍त पर बदल दिया जाता है मोदी का रास्‍ता, इस्‍तेमाल होता है नकली काफिला
प्रधानमंत्री की यात्रा संबंधी सुरक्षा इंतजाम से जुड़े एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "प्रधानमंत्री पर जबर्दस्‍त आतंकवादी खतरा है। इसलिए जब भी वह सड़क से यात्रा करने वाले होते हैं, उससे पहले दो रास्‍ते तय किए जाते हैं और उनके काफिले के साथ एक नकली काफिला भी होता है।

पाकिस्‍तानी हाई कमिश्नर से मिले गिलानी, विरोध कर रहे कई लोग हिरासत में

कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से पाकिस्तानी हाई कमिश्नर की मुलाकात से नाराज भारत ने भले ही सचिव स्तर की बातचीत रद्द कर दी हो, लेकिन पाकिस्तान और अलगाववादियों का रवैया बदलता नहीं दिख रहा है। मोदी सरकार के कड़े रुख के बावजूद कश्मीर के अलगाववादी नेता पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित से मुलाकात कर रहे हैं। इस समय सैयद अली शाह गिलानी की बासित से बातचीत हो रही है
पाकिस्‍तानी हाई कमिश्नर से मिले गिलानी, विरोध कर रहे कई लोग हिरासत में
कश्मीर के अलगाववादी नेताओं की पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित से मुलाकात को लेकर भारत सरकार चौकन्नी हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई में गृह मंत्रालय में एक बैठक हुई। बैठक में अलगाववादियों की बासित से मुलाकात और कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। आगे की स्लाइड में पढ़िए, पाकिस्तान के साथ बातचीत रद्द करने के भारत के फैसले के पीछे तीन संभावित कारण...

हुड्डा के साथ मोदी ने किया मंच साझा, कहा- मेरा क्‍या, मुझे क्‍या ने देश बर्बाद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सरकारी यात्रा के तहत मंगलवार को हरियाणा के कैथल पहुंचे। नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचआई) के इस कार्यक्रम के तहत मोदी ने कैथल से हरियाणा-राजस्थान सीमा तक 160 किलोमीटर के हाईवे को चार लेन में बदलने वाले प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। मोदी ने इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए विकास की बातें की। मोदी के साथ मंच पर हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे
हरियाणा: हुड्डा के साथ मोदी ने किया मंच साझा, कहा- मेरा क्‍या, मुझे क्‍या ने देश बर्बाद किया
मोदी ने कहा, 'मेरा क्या और मुझे क्या ने देश को तबाह कर दिया, भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करना होगा।  सारी समस्याओं का समाधान विकास है। आगे बढ़ने के लिए विकास ही एकमात्र रास्ता है

Thursday, August 14, 2014

आजादी से जुड़े इन 6 सवालों के जवाब बच्चों को बताने ही चाहिए

देश स्वतंत्रता दिवस की 68वीं वर्षगांठ मना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पूरे देश में उत्साह और उल्लास का माहौल है। आजादी के इस उत्सव में सबसे ज्यादा बच्चे सक्रिय दिखते हैं, लेकिन देखने में आया है कि उन्हें आजादी और खासकर स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में बहुत कम जानकारियां हैं
Do You Know: आजादी से जुड़े इन 6 सवालों के जवाब बच्चों को बताने ही चाहिए
कुछ ऐसे ही रोचक और बेहद साधारण सवालों के जवाब उपलब्ध करा रहा है, ताकि आपके बच्चे आपसे पूछें, तो आप न सिर्फ सही जवाब दे सकें, बल्कि क्या, क्यों और कैसे हुआ, ये भी बता सकें। इनके अलावा यदि आपके पास भी कुछ ऐसे सवाल हों,

बारिश हुई तो भीगते हुए लाल किले से 'बिना लिखा' भाषण देकर इतिहास रच सकते हैं मोदी

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलिखित भाषण देंगे? यह सवाल दिल्ली की सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं को लगता है कि नरेंद्र मोदी को अपने अंदाज को कायम रखते हुए अलिखित भाषण देना चाहिए। लेकिन, अधिकारियों को चिंता है कि अगर मोदी ने अलिखित, धाराप्रवाह हिंदी में भाषण दिया तो विदेशी
बारिश हुई तो भीगते हुए लाल किले से 'बिना लिखा' भाषण देकर इतिहास रच सकते हैं मोदी
सूत्रों का कहना है कि मोदी अगर लिखा हुआ भाषण पढ़ते हैं तो उनके प्रवाह पर असर पड़ेगा। पार्टी के सूत्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हैं। उनका कहना है कि वाजपेयी के स्वतंत्रता दिवस और संयुक्त राष्ट्र में लिखा हुआ भाषण पढ़ने से उनके भाषण का जाना पहचाना जादू खो गया था

आगे की स्लाइड में पढ़ें, कैसे हो रही है दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां और देखें तस्वीरें.

13 बच्चों को अगवा कर 9 की हत्या करने वाली बहनों को हो सकती है फांसी

13 बच्चों का अपहरण करने और उनमें से नौ की हत्या करने के मामले में दोषी ठहराई जा चुकीं महाराष्ट्र की दो बहनों को जल्द ही फांसी दी जा सकती है। समाचार चैनल एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रेणुका शिंदे और सीमा गावित की दया याचिकाओं को खारिज कर दिया है
महाराष्‍ट्र: 13 बच्चों को अगवा कर 9 की हत्या करने वाली बहनों को हो सकती है फांसी
पुलिस का कहना है कि ये दोनों बहनें पहले गरीब बच्चों का अपहरण करतीं और फिर उनसे जबर्दस्ती चोरी करवाती थीं। जब ये बच्चे बड़े हो जाते और सही-गलत को समझने लगते तो दोनों बहनें बर्बर तरीके से इन बच्चों को हत्या कर देती थीं। 

Tuesday, August 12, 2014

सोनिया गांधी का आरोप- BJP के सत्‍ता में आने के बाद बढ़े सांप्रदायिक मामले

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर सीधा हमला किया है। मंगलवार को सोनिया ने कहा कि जबसे बीजेपी की सरकार सत्ता में आई है तबसे देश में दंगे बढ़ गए हैं। सोनिया के मुताबिक, समाज को बांटने के लिए उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र में जानबूझकर सांप्रदायिक हिंसा फैलाई जा रही है
सोनिया गांधी का आरोप- BJP के सत्‍ता में आने के बाद बढ़े सांप्रदायिक मामले 
उन्होंने गाजा पट्टी में जारी घटनाक्रमों के प्रति मोदी सरकार के रवैये की भी आलोचना की। सोनिया ने कहा, "लोकसभा में हमारी स्थिति चर्चा शुरू कराने की नहीं थी, लेकिन राज्यसभा में हम इस मुद्दे को चर्चा के लिए उठाने में सक्षम थे और हमने इसे उठाया। READ MORE
 

संसद में कमरे के लिए भिड़े मेंबर्स, तूणमूल सांसदों ने उतरवाई टीडीपी की नेम प्‍लेट

संसद भवन का कमरा नंबर 5 मंगलवार को दो पार्टियों के बीच टकराव की वजह बन गई। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने कथित तौर पर जबरन तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) को आवंटित किए गए कमरे पर कब्जा कर लिया। तृणमूल के सांसदों ने कमरे के बाहर खड़े होकर वहां लगी टीडीपी की नेम प्लेट हटा दी
संसद में कमरे के लिए भिड़े मेंबर्स, तूणमूल सांसदों ने उतरवाई टीडीपी की नेम प्‍लेट
टीडीपी दफ्तर के सचिव सत्य नारायण ने कहा कि ''टीएमसी सांसद कह रहे हैं कि रूम नं.5 उन्हें आवंटित हुआ है और इसी के चलते उन्होंने टीडीपी की नेमप्लेट हटाकर अपनी पार्टी की नेम प्लेट लगाई है, जबकि इन्हें तीसरी मंजिल पर कमरा आवंटित हुआ था। जो तरीका तृणमूल सांसदों ने अपनाया है,

पाकिस्‍तान पर बरसे मोदी, कहा- सीधी जंग का माद्दा नहीं, ले रहा आतंकियों की मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जब जम्‍मू-कश्‍मीर के लेह पहुंचे तो उन्‍होंने पाकिस्‍तान की तरफ से चलाई जा रही आतंकवादी गतिविधियों का मुद्दा उठाया। मोदी ने साफ शब्‍दों में कहा कि पाकिस्‍तान में आमने-सामने की लड़ाई लड़ने का माद्दा नहीं है, इसलिए वह आतंकवाद के जरिए छद्म युद्ध चला रहा है।
पाकिस्‍तान पर बरसे मोदी, कहा- सीधी जंग का माद्दा नहीं, ले रहा आतंकियों की मदद
लेह के बाद मोदी कारगिल का दौरा करेंगे। वहां भी वह एक पनबिजली परियोजना का उद्घाटन करेंगे। उधर, प्रधानमंत्री के इस दौरे से पहले सोमवार रात आतंकवादियों ने पुलवामा में बीएसएफ के एक काफिले पर हमला कर दिया था। इसमें सात जवान घायल हो गए थे।


PICS: रीगल होम्स और ओम शांति बिल्डर्स के भोपाल-इंदौर के दर्जनभर ठिकानों पर आयकर का छापा

भोपाल। आयकर विभाग ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राजधानी के दो बड़े बिल्डर्स 'रीगल होम्स' और 'ओम शांति' पर छापा मारा। यह कार्रवाई दोनों बिल्डर्स के भोपाल और इंदौर स्थित करीब दर्जनभर ठिकानों के अलावा घरों पर भी एक साथ की जा रही है।
PICS: रीगल होम्स और ओम शांति बिल्डर्स के भोपाल-इंदौर के दर्जनभर ठिकानों पर आयकर का छापा
हालांकि, पहले अफसरों को विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में सख्ती दिखाने पर कार्रवाई शुरू हो सकी। Read more..

पाकिस्‍तान पर बरसे मोदी, कहा- सीधी जंग का माद्दा नहीं, ले रहा आतंकियों की मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जब जम्‍मू-कश्‍मीर के लेह पहुंचे तो उन्‍होंने पाकिस्‍तान की तरफ से चलाई जा रही आतंकवादी गतिविधियों का मुद्दा उठाया। मोदी ने साफ शब्‍दों में कहा कि पाकिस्‍तान में आमने-सामने की लड़ाई लड़ने का माद्दा नहीं है, इसलिए वह आतंकवाद के जरिए छद्म युद्ध चला रहा है।
पाकिस्‍तान पर बरसे मोदी, कहा- सीधी जंग का माद्दा नहीं, ले रहा आतंकियों की मदद
मोदी ने दिया तीन पी का नारा
मोदी सुबह 9.10 बजे लेह पहुंचे। 10.30 बजे उन्‍होंने 45 मेगावॉट के निम्मो बाजो पनबिजली परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने लेह की पांरपरिक वेशभूषा धारण कर रखी थी।
आगे की स्‍लाइड्स में देखें दौरे की तस्‍वीरें

Friday, August 8, 2014

पत्नी को राजनीति में लाना चाहते हैं अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक, परेशान हो सकते हैं मुलायम

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव खुद तो राजनीति में नहीं आना चाहते हैं, लेकिन उनकी ख्वाहिश है कि उनकी पत्नी अपर्णा राजनीति में आएं। उनका कहना है कि अगर अपर्णा राजनीति में आएं तो उन्हें खुशी होगी। प्रतीक के मुताबिक,
पत्नी को राजनीति में लाना चाहते हैं अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक, परेशान हो सकते हैं मुलायम
मुलायम के बड़े बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रतीक यादव सौतेले भाई हैं। अखिलेश की मां मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी थीं, जबकि प्रतीक की मां मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव हैं। 2003 में मालती देवी का निधन हो गया था। आगे की स्लाइड में पढ़िए, राजनीति में वंशवाद का प्रतीक है मुलायम का कुनबा..

Thursday, August 7, 2014

भतीजी से दुष्कर्म कर किया मर्डर, शव को बेड के अंदर डाल मकान को लगाई आग

 नवीन नगर पुलिस चौकी के तहत रोशन नगर में एक नौ साल की बच्ची के साथ उसके ही फूफा द्वारा रेप के बाद हत्या करने और शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में अहम बात यह है कि पूरे कांड में बच्ची की बुआ ने भी आरोपी पति का साथ दिया
भतीजी से दुष्कर्म कर किया मर्डर, शव को बेड के अंदर डाल मकान को लगाई आग
राख में बच्ची की हड्डियों के कारण हुए शक से मामला खुल गया। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने रेप व मर्डर का केस दर्ज कर आरोपी दंपती को अरेस्ट कर लिया। बुधवार को महिला को कोर्ट ने जेल भेज दिया, जबकि उसके पति को रिमांड पर ले लिया गया है।  आगे की स्लाइड में पढ़िए पूछताछ में हुआ खुलासा..

कुरुक्षेत्र: गुरुद्वारे पर कब्‍जे को लेकर चलीं लाठियां, बहा खून, 6 घायल, 100 गाड़ियां तोड़ीं

हरियाणा में लगभग एक महीने पहले ही बनी राज्य की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आखिरकार बलपूर्वक तीन छोटे गुरुद्वारों पर कब्जा कर लिया। कुरुक्षेत्र स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारे पर कब्जे की कोशिश के दौरान पुलिस से संघर्ष हुआ। पुलिस ने लाठियां चलाई। आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारों से भीड़ को तितर-बितर किया।
कुरुक्षेत्र: गुरुद्वारे पर कब्‍जे को लेकर चलीं लाठियां, बहा खून, 6 घायल, 100 गाड़ियां तोड़ीं
जगदीश झींडा के नेतृत्व वाली हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) पिछले पांच दिन से कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारे पर कब्जे के लिए धरना देकर बैठी थी। इस गुरुद्वारे सहित राज्य के आठ प्रमुख गुरुद्वारों का प्रबंधन शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी, अमृतसर के अधीन है  

मेरठ में पथराव, गाजियाबाद में भी सामने आया लड़की को इस्‍लाम कबूल करवाने का मामला

मेरठ के खरखौदा में कथित सामूहिक बलात्‍कार और धर्म परिवर्तन की शिकार युवती के गांव सरवा में तनाव बरकरार है। पीड़ित युवती के गांव के कुछ युवकों के साथ नजदीक के गांव तोड़ी के संप्रदाय विशेष के एक दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट की। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया। बुधवार रात पास के कैली गांव में भी एक संप्रदाय के धार्मिक स्थल और उसके नजदीक चार मकानों पर जमकर पथराव किया गया गया।
मेरठ में पथराव, गाजियाबाद में भी सामने आया लड़की को इस्‍लाम कबूल करवाने का मामला
खरखौदा में एक लड़की से कथित सामूहिक बलात्‍कार और धर्म परिवर्तन के मामले में जहां केंद्र सरकार ने उत्‍तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है, वहीं ऐसा ही मामला गाजियाबाद के लोनी कस्बे में भी सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गये युवक ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर दिल्ली के एक धर्मस्थल में शादी कर ली।

Tuesday, August 5, 2014

मेरठ: धर्म परिवर्तन, गैंगरेप की शिकार लड़की के गर्भाशय की ट्यूब निकलवाए जाने का शक

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में धर्म परिवर्तन के बाद एक लड़की को अगवा कर उससे गैंगरेप करने के आरोप में नया मोड़ आ गया है। मेडिकल जांच में पता चला है कि आरोप लगाने वाली लड़की (वीडियो: सुनिए युवती की आपबीती) के गर्भाशय में फेलोपियन ट्यूब नहीं है। डाक्टरों की मानें तो फेलोपियन ट्यूब उस स्थिति में निकाली जाती है
मेरठ: धर्म परिवर्तन, गैंगरेप की शिकार लड़की के गर्भाशय की ट्यूब निकलवाए जाने का शक

ऑपरपेशन के निशान के चलते यह शक जताने के बाद कि पीडि़ता की दोनों किडनी निकाल ली गई हैं, मेडिकल जांच कराई गई। जांच से पता चला किडनी सुरक्षित है, लेकिन गर्भाशय को जोड़ने वाली दो फेलोपियन ट्यूब में से एक गायब है। अब भविष्य में पीडि़ता का मां बनना मुश्किल हो गया है।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए मामले से जुड़ी तस्‍वीरें

वाटरफॉल से तीन किमी दूर मिला परिवार के 11 लोगों के साथ बही दो साल की बच्‍ची का शव

मध्‍य प्रदेश में जबलपुर के पास स्थित बगदरी वाटरफाॅल में बहे 12 लोगों में से एक और की लाश मंगलवार को बरामद की गई। 2 साल की जोया का शव घटनास्‍थल से करीब तीन किमी दूर पानी में तैरता पाया गया। आठ शव सोमवार को ही निकाले जा चुके थे।
PHOTOS: वाटरफॉल से तीन किमी दूर मिला परिवार के 11 लोगों के साथ बही दो साल की बच्‍ची का शव
जबलपुर के मलिक होटल संचालक मलिक अंसारी ईद के बाद अपने परिवार और ससुराल के 26 लोगों को लेकर पिकनिक मनाने दमोह जिले की सीमा से सटे दगदरी वाटरफाॅल पर गए थे। परिवार की एक सदस्‍य सबीना ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे जब सभी लोग वहां पहुंचे, उस समय झरने में पानी कम था
आगे की स्लाइड्स में देखें हादसे के बाद की तस्वीरें..

2015 में शादी करेंगी सलमान की बहन, ब्वॉयफ्रेंड के परिवार से मिले भाई

अपनी तमाम व्यस्तताओं के बावजूद सलमान खान फैमिली को पूरा वक्त देते हैं। इन दिनों खान फैमिली अपने घर की छोटी बेटी अर्पिता की शादी की तैयारियों में जुटी हुई है, जो जनवरी 2015 में होनी है। 
अर्पिता पिछले कुछ समय से आयुष शर्मा को डेट कर रही हैं। आयुष दिल्ली के रहने वाले हैं और एक्टर बनने मुंबई आए थे। हाल ही में सलमान ने अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर एक खास पार्टी रखी।
2015 में शादी करेंगी सलमान की बहन, ब्वॉयफ्रेंड के परिवार से मिले भाई 
अर्पिता सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। वे खान परिवार में तब आई थीं, जब सलीम खान साहब ने हेलन से शादी की थी। हेलन और सलीम साहब की कोई संतान नहीं हुई, इसलिए उन्होंने अर्पिता को बचपन में गोद ले लिया था।  आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा संग अर्पिता की कुछ तस्वीरें..

Monday, August 4, 2014

महिला सुरक्षा पर सवाल: वकील, जज, मॉडल और अभिनेत्रियों का भी हो रहा यौन उत्पीड़न

भारत में महिलाओं के खिलाफ दिनों-दिन बढ़ते अपराध को रोकने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं, फिर भी इस तरह के अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालात तो यहां तक खराब है कि सशक्त महिलाओं को भी यौन हिंसा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब जज, वकील, मॉडल और फिल्म अभिनेत्रियां भी इस तरह के अपराधों से खुद को बचा नहीं पाती है तो उन महिलाओं की स्थिति के बारे में कल्पना करना भी मुश्किल है जो न तो अपने अधिकारों के बारे में जागरुक है और न ही वो यह जानती हैं कि उन्हें किस तरह से अपने अधिकार का इस्तेमाल करना है। read moreमहिला सुरक्षा पर सवाल: वकील, जज, मॉडल और अभिनेत्रियों का भी हो रहा यौन उत्पीड़नhttp://www.bhaskar.com/article/ELEC-if-impowered-womens-are-not-safe-then-what-ordianary-women-will-do-4702407-PHO.html

यूपीः मेनका गांधी ने पेश की बेटे वरुण की सीएम के लिए दावेदारी, BJP ने किया किनारा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 में होने हैं। यानी चुनाव ढाई साल दूर हैं। लेकिन बीजेपी के भीतर सूबे के अगले मुख्यमंत्री के लिए पेशबंदी शुरू हो गई है। इस सिलसिले की सबसे ठोस शुरुआत वरुण गांधी को प्रोजेक्ट किए जाने से हुई है। सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद वरुण गांधी की मां और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खुद को यह कहने से नहीं रोक पाईं, "केंद्र में बीजेपी और यूपी में सपा की सरकार है। http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/08/04/6639_a2.jpghttp://www.bhaskar.com/article-ht/ELEC-varun-gandhi-may-be-bjps-face-in-up-for-cm-4702388-NOR.html

मेरठ: युवती को अगवा कर रेप और धर्म परिवर्तन के विरोध में भड़का गुस्‍सा, तीन गिरफ्तार

वेस्टर्न यूपी में एक युवती को अगवा कर रेप और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगा कर गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। हापुड़ के डीएम और मेरठ (देहात) के एसपी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।हापुड़ के गांव सरावा की एक युवती बीते 30 जुलाई से अपने घर से गायब थी। घरवालों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए थाना खरखौदा में तहरीर दी थी। थाना खरखौदा मेरठ जिले में आता है। http://www.bhaskar.com/article-ht/UP-MEER-girl-kidnapped-raped-two-arrested-charges-conversion-religion-meerut-4701739-PHO.html मेरठ: युवती को अगवा कर रेप और धर्म परिवर्तन के विरोध में भड़का गुस्‍सा, तीन गिरफ्तार

मोदी ने पशुपतिनाथ मंदिर को दान दिया 2500 किलो चंदन, 50 मिनट तक की पूजा

नेपाल की दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में करीब 50 मिनट तक पूजा की। सावन के आखिरी सोमवार को उन्‍होंने यहां पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मोदी ने पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट को 2500 किलो चंदन दान में दिया है।
मोदी ने पशुपतिनाथ मंदिर को दान दिया 2500 किलो चंदन, 50 मिनट तक की पूजा
108 ब्राह्मण छात्रों ने मंत्र पढ़ा
मोदी जब मंदिर में पूजा कर रहे थे, तब 108 ब्राह्मण छात्रों ने मंत्र पढ़ा। उनके अभिवादन के लिए नेपाल का पारंपरिक नेवारी ड्रम धिमे और नेपाली बांसुरी भी बजाई गई। Read More..

Saturday, August 2, 2014

ज्योति केसः मरती हुई पत्नी की चीखें सुनना चाहता था पीयूष, फोन लाइन पर था कनेक्ट

कानपुर के हाईप्रोफाइल ज्योति मर्डर केस में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, केस का मास्टरमाइंड और पति पीयूष मौत के समय पत्नी ज्योति की चीखें सुनना चाहता था। लिहाजा, उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर अवधेश को कहा था
ज्योति केसः मरती हुई पत्नी की चीखें सुनना चाहता था पीयूष, फोन लाइन पर था कनेक्ट
अवधेश ने पूछताछ के दौरान कानपुर पुलिस को बताया, "हत्या करते वक्त मैं मोबाइल फोन से पीयूष के साथ भी जुड़ा हुआ था, ताकि वह मरती हुई ज्योति की चीखें सुन सके।" पुलिस के मुताबिक, प्लान के हिसाब से अवधेश अपने दो सहयोगियों आशीष और सोनू के साथ मिलकर एक हफ्ते पहले ही ज्योति की हत्या करना चाहता था  आगे पढ़ेंः सीओ ने चूमा मास्टरमाइंड का माथा, कहा- कोई बात नहीं गलती हो जाती है...

2 बार ही दूसरे बैंकों के ATM से मुफ्त निकाल सकेंगे पैसा

शहरों में एटीएम कार्डधारक अब दूसरे बैंकों के एटीएम से मुफ्त में दो बार ही पैसे निकाल पाएंगे। इसके बाद हर बार पैसे निकालने पर 20 रुपए का चार्ज देना होगा। पहले यह सुविधा पांच बार तक मिलती थी। ग्रामीण इलाकों में पहले वाली सुविधा जारी रहेगी। उधर, नरेंद्र मोदी सरकार ने तय किया है
2 बार ही दूसरे बैंकों के ATM से मुफ्त निकाल सकेंगे पैसा
सरकारी कामकाज के लिए जमा कराए जाने वाले कागजात को किसी गजेटेड अफसर या नोटरी से अटेस्ट करवाए जाने की जरूरत नहीं होगी। इन सबके बीच एक और खबर यह है कि हाईवे पर अब आप 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ा सकेंगे।

Friday, August 1, 2014

दिल्‍ली किसी की बपौती नहीं- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस नेता का जवाब

भाजपा सांसद विजय गोयल ने उत्‍तर प्रदेश और बिहार के लोगों को दिल्‍ली आने से रोकने वाले अपने बयान पर सफाई दी है। गोयल का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उधर, कांग्रेस और दूसरी पार्टियों ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

दिल्‍ली किसी की बपौती नहीं- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस नेता का जवाब 
गोयल ने गुरुवार को राज्‍यसभा में दिल्‍ली के बजट पर चर्चा के दौरान कहा था, "दिल्‍ली में रोज दूसरे राज्‍यों से लोग आते हैं। इनमें से ज्‍यादातर उत्‍तर प्रदेश और बिहार के होते हैं। वे यहां इसलिए आते हैं, READ MORE

नए आर्मी चीफ ने चेताया- सैनिक का सिर काटने वाली घटना फिर हुई तो देंगे सख्‍त जवाब

देश के नए सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने पद संभालने के तुंरत बाद शुक्रवार को पाकिस्‍तान को चेतावनी दी। सुहाग ने कहा कि अगर भविष्य में सीमा पर सैनिकों का सिर कलम करने जैसी कोई घटना होती है तो उस पर भारत तत्‍काल और सख्‍त प्रतिक्रिया देगा। इससे पहले रिटायर होने के बाद पूर्व आर्मी चीफ जनरल बिक्रम सिंह ने इस मुद्दे को उठाया था

नए आर्मी चीफ ने चेताया- सैनिक का सिर काटने वाली घटना फिर हुई तो देंगे सख्‍त जवाबचीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद दलबीर सिंह सुहाग ने पत्रकारों से कहा, 'मैं आपसे कह सकता हूं कि भविष्य में इस तरह की घटना पर हम उचित प्रतिक्रिया देंगे। हमारा कदम सख्‍त होगा और तत्‍काल उठाया जाएगा।' READ MORE
 

Blogger news

Blogroll

About